Raipur Crime News: पुलिस ने सुलझाई राजधानी में हुई महिला की हत्या की गुत्थी, ये शख्स निकला हत्यारा, आरोपी ने इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम

Raipur Crime News: रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है।

Raipur Crime News: पुलिस ने सुलझाई राजधानी में हुई महिला की हत्या की गुत्थी, ये शख्स निकला हत्यारा, आरोपी ने इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम

Raipur Crime News/Image Credit: IBC24.in


Reported By: Tehseen Zaidi,
Modified Date: April 1, 2026 / 11:11 pm IST
Published Date: April 1, 2026 11:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर के सरकारी स्कूल में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है।
  • उरला थाना पुलिस ने महिला की हत्या करने वाले प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
  • मृतक महिला आरोपी अमित सिसोदिया के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

Raipur Crime News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है। डीसीपी नार्थ मयंक गुज्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला लिव-इन संबंध से जुड़ा हुआ है, जिसमें आरोपी ने चरित्र शंका के चलते महिला की हत्या कर दी। (Raipur Crime News)  मृतका की पहचान राधा पट्टी के रूप में हुई है, जो मूलतः मध्यप्रदेश की रहने वाली थी,वह आरोपी अमित सिसोदिया के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि, दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था और आरोपी को मृतका के चरित्र पर संदेह था।

क्या था पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक रविवार सोमवार की दरमियानी रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद महिला घर से नाराज होकर निकल कर (Raipur Crime News) पास के सरकारी स्कूल परिसर में जाकर बैठ गई। इस बीच उसके पीछे पीछे आरोपी अमित सिसोदिया भी मौके पर पहुंचा और वहां भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद अमित ने आवेश में आकर राधा पट्टी का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव की शिनाख्त न हो पाए उसके लिए स्कूल परिसर में पड़े एक बड़े से पत्थर से महिला का सर और चेहरे पर मारकर घर चला गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Raipur Crime News:  हत्या के बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से उसे सरकारी स्कूल बिल्डिंग और परिसर दीवार के बीच में फेंक दिया गया। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि, आरोपी पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। वहीं, मृतका भी विधवा थी और उसके पति दशरथ पट्टी का काफी पहले देहांत हो चुका था पुलिस (Raipur Crime News) के अनुसार, आरोपी और मृतका के बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और पूर्व में जेल भी जा चुका है। साथ ही आरोपी शराब पीने का आदी भी है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.