Raipur Crime News: पुलिस ने सुलझाई राजधानी में हुई महिला की हत्या की गुत्थी, ये शख्स निकला हत्यारा, आरोपी ने इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
Raipur Crime News: रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है।

Raipur Crime News/Image Credit: IBC24.in
- रायपुर के सरकारी स्कूल में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है।
- उरला थाना पुलिस ने महिला की हत्या करने वाले प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
- मृतक महिला आरोपी अमित सिसोदिया के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
Raipur Crime News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है। डीसीपी नार्थ मयंक गुज्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला लिव-इन संबंध से जुड़ा हुआ है, जिसमें आरोपी ने चरित्र शंका के चलते महिला की हत्या कर दी। (Raipur Crime News) मृतका की पहचान राधा पट्टी के रूप में हुई है, जो मूलतः मध्यप्रदेश की रहने वाली थी,वह आरोपी अमित सिसोदिया के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि, दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था और आरोपी को मृतका के चरित्र पर संदेह था।
क्या था पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक रविवार सोमवार की दरमियानी रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद महिला घर से नाराज होकर निकल कर (Raipur Crime News) पास के सरकारी स्कूल परिसर में जाकर बैठ गई। इस बीच उसके पीछे पीछे आरोपी अमित सिसोदिया भी मौके पर पहुंचा और वहां भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद अमित ने आवेश में आकर राधा पट्टी का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव की शिनाख्त न हो पाए उसके लिए स्कूल परिसर में पड़े एक बड़े से पत्थर से महिला का सर और चेहरे पर मारकर घर चला गया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Raipur Crime News: हत्या के बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से उसे सरकारी स्कूल बिल्डिंग और परिसर दीवार के बीच में फेंक दिया गया। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि, आरोपी पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। वहीं, मृतका भी विधवा थी और उसके पति दशरथ पट्टी का काफी पहले देहांत हो चुका था पुलिस (Raipur Crime News) के अनुसार, आरोपी और मृतका के बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और पूर्व में जेल भी जा चुका है। साथ ही आरोपी शराब पीने का आदी भी है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कूड़ा प्रबंधन कार्यक्रम में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- कचरे की राजनीति को हटाया गया
- Alwar Robber Bride: खिचड़ी खाते ही बेहोश हुई सास, फिर नई नवेली बहू ने किया खेला बड़ा खेल, पति सहित परिवार वालों के उड़े होश
- LPG Supply Update : LPG संकट खत्म! छत्तीसगढ़ में 1.08 लाख पेंडिंग बुकिंग क्लियर, जानिए क्या अब आपके घर भी आएगा समय पर सिलेंडर?
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Live-in partner murder women in Raipur
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm