Home » Chhattisgarh » 26th Installment of Mahtari Vandan Yojana Released, 641.62 Crore Transferred to 68.48 Lakh Women
Mahtari Vandan Yojana 26th Installment : महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी, इतने लाख महिलाओं को 641.62 करोड़ रुपए जारी, ऐसे चेक करें अपना बैलेंस
Ads
छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 26वीं किश्त जारी करते हुए 68.48 लाख महिलाओं के खातों में 641.62 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं। इस योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार सहायता दी जा रही है।
रायपुर: Mahtari Vandan Yojana मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी कर दी है। इस अवसर पर प्रदेश की 68 लाख 39 हजार 592 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 641 करोड़ 62 लाख रुपए की राशि का अंतरण किया गया। ।
1 मार्च 2024 से शुरू हुआ था योजना
आपकों बता दें की छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना का शुभारंभ 1 मार्च 2024 को किया गया था। CM Vishnu Deo Sai news इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत 21 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस राशि का उपयोग महिलाएं अपनी छोटी-मोटी जरूरतों, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी खर्चों के लिए कर रही हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से अधिक आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं।
कैसे चेक करे अपना बैलेंस
आपकों बता दें की आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं और अपना स्टेटस चेक करना चाहती हैं, तो आपको बस आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन की स्थिति विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज कर, कैप्चा कोड और मोबाइल पर प्राप्त OTP भरकर आप घर बैठे ही अपने खाते की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।