Pendra Mein Gale Me Saap : नशे में चढ़ा ऐसा जुनून! जहरीले सांप को गले में डालकर गांव में घूमता रहा शख्स, फिर जो हुआ…

Ads

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के भदौरा गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में एक ग्रामीण ने जहरीले सांप को गले में लपेटकर गांव में घूमते हुए खेल दिखाया। सांप ने उसे कई बार डस लिया, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह वहां से भी फरार हो गया।

  •  
  • Publish Date - August 20, 2026 / 06:36 PM IST,
    Updated On - August 20, 2026 / 06:45 PM IST

Pendra Mein Gale Me Saap : Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • नशे में जहरीले सांप को गले में लपेटकर घूमता रहा ग्रामीण
  • सांप ने कई बार डसा, बिगड़ गई हालत
  • अस्पताल पहुंचने के बाद अचानक फरार, ग्रामीण कर रहे तलाश

गौरेला : Pendra Mein Gale Me Saapगौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां भदौरा गांव में शराब के नशे में धुत एक ग्रामीण जहरीले सांप को पकड़कर उसे अपने गले में लपेटकर गांव भर में खेल दिखाता रहा। इस दौरान सांप ने उसे कई बार डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

गले में सांप को फंसाकर घूमता रहा ग्रामीण

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, भदौरा निवासी संतराम भैना अपने पड़ोसी के घर में घुसे एक जहरीले सांप को पकड़ने गया था। अत्यधिक शराब के नशे में होने के कारण उसने सांप को पकड़ा और डरने के बजाय उसे अपने गले में फंसाकर गांव भर में घूमता रहा। सांप के बार-बार काटने से जब उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी, तो गांव वाले उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद वह व्यक्ति डॉक्टरों को चकमा देकर अस्पताल से भी अचानक फरार हो गया।

जगह जगह कर रहे तलाश

सांप के डसने से शरीर में जहर फैलने की आशंका के चलते परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। chhattisgarh Snake Incidents फिलहाल परिजन और गांव के लोग संतराम भैना की जगह-जगह तलाश कर रहे हैं ताकि उसे समय पर सही डॉक्टरी इलाज दिलाया जा सके और उसकी जान बचाई जा सके।

इन्हें भी पढ़ें:

मामला कहां का है?

यह मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र के भदौरा गांव का है।

ग्रामीण ने सांप के साथ क्या किया?

शराब के नशे में ग्रामीण ने जहरीले सांप को पकड़कर अपने गले में लपेट लिया और गांव में घूमता रहा।

सांप के काटने के बाद क्या हुआ?

सांप के कई बार डसने के बाद ग्रामीण की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हो गया।