Mahtari Vandana Yojana: ‘निश्चित समय पर मिलेगी महतारी वंदन योजना की राशि‘, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का बड़ा बयान

Mahtari Vandana Yojana: ‘निश्चित समय पर मिलेगी महतारी वंदन योजना की राशि‘, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का बड़ा बयान

Mahtari Vandana Yojana: ‘निश्चित समय पर मिलेगी महतारी वंदन योजना की राशि‘, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का बड़ा बयान

Chhattisgarh Politics News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 4, 2024 / 03:44 pm IST
Published Date: February 4, 2024 3:44 pm IST

Mahtari Vandana Yojana: रायपुर। लोकसभा प्रत्याशियों के नामों पर बैठक में चर्चा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नामों को लेकर बैठक में चर्चा नहीं होती है। राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश पर योजना के अनुरूप प्रत्याशी का चयन होगा। पार्टी के वरिष्ठ और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए, उस लोकसभा को जीतने वाले उम्मीदवार के हिसाब से चयन किया जाएगा।

Read more: MP Board Exam Latest Update : कल से शुरू होगी बोर्ड परीक्षाएं, देखें एग्जाम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी

वहीं महतारी वंदन योजना पर कांग्रेस के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पलटवार करते हुए कहा कि जब कांग्रेस सरकार में थी तब बस घोषणा करती रही। घोषणा पर अमल नहीं किया, जिसका प्रतिशोध जनता ने लिया। भाजपा की बातों में सच्चाई रहती हैं।

Read more: PM Kisan Yojana 16th Installment Update : पीएम किसान योजना को लेकर आया बड़ा अपडेट, 16वीं किस्त की जानकारी ऐसे करें चेक 

Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना की राशि उनको निश्चित समय पर मिलेगी। प्रावधान बनाने में जी समय लगता है। उस समय के अतिरिक्त योजना में बिलकुल समय नहीं लगेगा। इस योजना का शुभारंभ शीघ्र ही होने वाला हैं।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में