Magarlod Crime News: पहले अपने माता-पिता को कमरे किया बंद, फिर 26 साल की युवती ने उठाया ये खौफनाक कदम, तांत्रिक के साथ थी संपर्क में
पहले अपने माता-पिता को कमरे किया बंद, फिर 26 साल की युवती ने उठाया ये खौफनाक कदम, Magarlod Crime News: Girl commits suicide
धमतरी। Magarlod Crime News धमतरी जिले के नगर पंचायत मगरलोड के वार्ड नंबर 4 में एक युवती ने अपने बुजुर्ग माता-पिता को कमरे में बाहर से बंद करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सुबह तब हुई, जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा बंद देखा और आसपास के लोगों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया और बुजुर्ग दंपती को बाहर निकाला।
Magarlod Crime News जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे तक घर में सबकुछ सामान्य था। परिवार के मुताबिक खाना खाने के बाद लता सामान्य थी। इसके बाद उसने अपने माता-पिता को एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। रातभर दोनों उसी कमरे में बंद रहे। सुबह उन्होंने रिश्तेदारों को फोन कर घटना की जानकारी दी। रिश्तेदारों और आसपास के लोगों के पहुंचने के बाद डायल 112 को सूचना दी गई। 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर घर का मुख्य गेट तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरे का ताला काटकर बुजुर्ग दंपती को बाहर निकाला गया। इसी दौरान हॉल में लता फंदे पर लटकी मिली। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।
मामले में एक तांत्रिक से युवती के संपर्क की बात भी सामने आई है। परिजनों के मुताबिक लता का गांव के एक तांत्रिक के यहां आना-जाना बढ़ गया था और वह उससे लंबे समय तक फोन पर बातचीत करती थी। हालांकि, तांत्रिक से संपर्क और युवती की मौत के बीच किसी संबंध की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। मगरलोड पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त कर लिया है। कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी जानकारी की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से पहले युवती के संपर्क में रहे लोगों और उसकी मानसिक स्थिति समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पिता हीरालाल सिन्हा की रिपोर्ट पर मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
- Tilak-Vaibhav Fight Video: मैदान में भिड़े तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी, बीच-बचाव करने पहुंचे अंपायर, आप भी देखें वीडियो
- Satya Niketan Building Collapse: राजधानी के सत्य निकेतन में ढही बिल्डिंग, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, राहत-बचाव अभियान जारी
- Jashpur Murder Case: छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, बेटी से एकतरफा प्यार में युवक ने की महिला की हत्या, इस बात पर टांगिया से काट डाला
- Urmila Matondkar: थाई-स्लिट गाउन में उर्मिला का कातिलाना अंदाज! 52 की उम्र में दिखीं बेहद हसीन
- Ram Mandir Chanda Chori Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के 8 आरोपियों को बड़ा झटका, कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत, अब इस दिन होगी सुनवाई
- Neha Marvya IAS Controversy: आईएएस नेहा मारव्या का 50 दिन के भीतर दूसरी बार तबादला, अफसरों के ग्रुप में बयां किया दर्द, कहा- कर्मचारियों ने दी थी ट्रांसफर करवाने की धमकी

Facebook


