Naxali Surrender Latest News: रेड कार्पेट पर आएंगे नक्सली…! CG में बड़े पैमाने पर माओवादियों का सरेंडर तय, थोड़े देर में बड़े खुलासे के लिए रहें तैयार

Ads

Naxali Surrender Latest News: गृह मंत्री ने कहा कि आज इस संबंध में रेडियो के माध्यम से विशेष संदेश भी प्रसारित किया जाएगा, ताकि जंगलों में सक्रिय अन्य नक्सली भी शांति की राह चुनने के लिए प्रेरित हों। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आत्मसमर्पण करने वालों का “रेड कारपेट” बिछाकर स्वागत किया जाएगा

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 11:51 AM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 11:52 AM IST

naxali surrender/ image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • नक्सलियों के BBM डिवीजन ने सरेंडर के लिए पत्र लिखा
  • गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा-BBM डिवीजन ने पुनर्वास के लिए पत्र भेजा है
  • आज रेडियो में संदेश प्रसारित होगा

रायपुर: Naxali Surrender Latest News: छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीतियों के चलते नक्सलियों के लगातार आत्मसमर्पण करने की खबरें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में गृह विभाग को एक बड़ी सफलता मिलने जा रही है। जानकारी के अनुसार, 3 मार्च तक बीबीएम (बलांगीर, बरगढ़ और महासमुंद) डिवीजन के 15 से अधिक नक्सली छत्तीसगढ़ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे।

Naxal Surrender BBM Division: छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ने दी जानकारी

Chhattisgarh Naxal Surrender:  रविवार देर रात विधायक दल की बैठक के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने इसकी जानकारी दी। नक्सलियों के कुख्यात BBM डिवीजन ने आत्मसमर्पण के लिए पत्र भेजा है। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि डिवीजन ने पुनर्वास और मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई है। उन्होंने बताया कि सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत नक्सलियों को सुरक्षा, सम्मान और सुविधाएं दी जाएंगी।

गृह मंत्री ने कहा कि आज इस संबंध में रेडियो के माध्यम से विशेष संदेश भी प्रसारित किया जाएगा, ताकि जंगलों में सक्रिय अन्य नक्सली भी शांति की राह चुनने के लिए प्रेरित हों। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आत्मसमर्पण करने वालों का “रेड कारपेट” बिछाकर स्वागत किया जाएगा और उनके पुनर्वास, सुरक्षा व आजीविका की पूरी व्यवस्था की जाएगी। सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से क्षेत्र में शांति और विकास की दिशा मजबूत होगी।

नक्सल मोर्चे पर ऐतिहासिक मोड़! (Vijay Sharma Statement)

उन्होंने बताया कि पश्चिम सब-जोनल ब्यूरो सचिव विकास ने पत्र लिखकर आत्मसमर्पण की इच्छा जताई है। पत्र में गृह मंत्री से सुरक्षित वापसी और पुनर्वास को लेकर रेडियो संदेश जारी करने का अनुरोध किया गया है। गृह मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही नक्सलियों की पुनर्वास नीति पर कार्य कर रही है। वन क्षेत्रों में सहकारिता के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वन उपज और अन्य साधनों के जरिए उनके जीविकोपार्जन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Chhattisgarh Naxal Surrender:  गृह मंत्री विजय शर्मा ने यह भी कहा कि वे शीघ्र ही आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की सुरक्षित वापसी और पुनर्वास को लेकर वीडियो संदेश जारी करेंगे। सरकार का उद्देश्य मुख्यधारा से जुड़े लोगों को स्थायी और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें