NEET UG 2026 News : आज लाखों छात्र देंगे NEET की परीक्षा, सेंटर पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Ads

NEET-UG 2026 की परीक्षा आज देशभर में आयोजित हो रही है, जिसमें 22.79 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। कड़े नियम, बायोमेट्रिक जांच और कई शहरों में विशेष व्यवस्थाओं के बीच परीक्षा को निष्पक्ष बनाने पर जोर दिया गया है।

  •  
  • Publish Date - May 3, 2026 / 08:21 AM IST,
    Updated On - May 3, 2026 / 08:21 AM IST

NEET UG 2026 News / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • देशभर में 22.79 लाख उम्मीदवार दे रहे हैं NEET-UG 2026 परीक्षा।
  • 566 शहरों और 14 विदेशी शहरों में ऑफलाइन मोड में परीक्षा आयोजित।
  • बायोमेट्रिक जांच, एंटी-चीटिंग सिस्टम और सख्त एंट्री नियम लागू।

रायपुर : NEET UG 2026 News  देशभर में आज NEET-UG 2026 की परीक्षा आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में 22.79 लाख उम्मीदवारों ने पंजीयन कराया है। यह परीक्षा देश के 566 शहरों और विदेश के 14 शहरों में ऑफलाइन मोड में होगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेगा।

परीक्षा नियम और एडवाइजरी

परीक्षा को लेकर NTA ने सख्त एडवाइजरी जारी की है, जिसमें ड्रेस कोड और परीक्षा केंद्र में ले जाने वाली (permissible items) को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई है। रायपुर जिले में परीक्षा के लिए 26 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। 1:30 बजे के बाद लेट आने वाले किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पूरी परीक्षा प्रक्रिया में बायोमेट्रिक जांच और एंटी-चीटिंग सिस्टम के जरिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी ।

भोपाल में व्यवस्था

राजधानी भोपाल में नीट यूजी परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के 33 सेंटर्स पर लगभग 14 हजार अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी। केंद्रों के अंदर प्रवेश की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी और 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। अगर किसी छात्र का बायोमेट्रिक फेल होता है, तो वे लिखित अंडरटेकिंग देकर परीक्षा दे सकेंगे।

इंदौर में विशेष सुविधा

वहीं इंदौर की बात करें तो यहाँ 57 सेंटर्स पर 23 हज़ार से ज़्यादा छात्र नीट यूजी की परीक्षा देंगे। सभी सेंटर्स पुलिस की निगरानी में रहेंगे। यहां सुबह 11 बजे से प्रवेश शुरू हो जाएगा। इंदौर आने वाले छात्रों के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। एआईसीटीएसएल (AICTSL) और रेलवे स्टेशन से प्रशासन द्वारा एसी बसें चलाई जाएंगी। यह निःशुल्क बस सेवा सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें :

NEET UG 2026 परीक्षा का समय क्या है?

परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय क्या है?

परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद एंट्री बंद हो जाएगी।

क्या लेट आने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलेगी?

नहीं, NTA के निर्देशानुसार 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।