Donald Trump On Iran : ईरान डील के करीब या जंग की आहट? ट्रंप के इस बयान से बढ़ा सस्पेंस, बोले- स्थिति अच्छी है, लेकिन अगर…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि डील के संकेत सकारात्मक हैं, लेकिन अगर ईरान गलत कदम उठाता है तो सैन्य कार्रवाई से इनकार नहीं किया गया है। इस बयान से वैश्विक तनाव एक बार फिर बढ़ गया है।

Donald Trump On Iran : ईरान डील के करीब या जंग की आहट? ट्रंप के इस बयान से बढ़ा सस्पेंस, बोले- स्थिति अच्छी है, लेकिन अगर…

Trump Latest Statement. Image Source- IBC24

Modified Date: May 3, 2026 / 07:17 am IST
Published Date: May 3, 2026 7:14 am IST
HIGHLIGHTS
  • ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ डील के संकेत “काफी अच्छे” दिख रहे हैं।
  • अमेरिका की मुख्य मांग ईरान के मिसाइल प्रोग्राम को खत्म करना है।
  • अगर ईरान गलत कदम उठाता है तो सैन्य कार्रवाई की संभावना बनी हुई है।

नई दिल्ली : Donald Trump On Iran अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। ट्रंप का कहना है कि ईरान के नए प्रस्ताव को लेकर स्थिति काफी अच्छी है और ऐसा लग रहा है कि ईरान एक समझौता करना चाहता है।

डील के कॉन्सेप्ट पर बोले ट्रंप

ट्रंप ने बताया कि ईरान ने उन्हें डील के कॉन्सेप्ट के बारे में जानकारी दी है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार ईरान के लिए यह फैसला लेना फिलहाल थोड़ा कठिन बना हुआ है और वे अभी इस बात पर विचार कर रहे हैं कि ईरान का नेतृत्व वास्तव में कौन कर रहा है। US-Iran Relations ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उनकी मुख्य मांग और लक्ष्य ईरान की मिसाइल निर्माण क्षमता को पूरी तरह से खत्म करना है।

Middle East News सैन्य हमले की संभावना को नकारा नहीं

ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों को लेकर पूछे गए सवाल पर ट्रंप ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान कोई गलत कदम उठाता है या किसी तरह की ‘बदतमीजी’ करता है, तो सैन्य कार्रवाई की संभावना बनी हुई है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यह एक विकल्प है जिसे भविष्य में आज़माया जा सकता है, अगर ईरान अपनी हरकतों में सुधार नहीं करता है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.