Vande Bharat: दंतेश्वरी माई से सड़क के लिए अर्जी, बढ़ी सियासी गर्मी, 21 साल से अधूरी सड़क को पूरी करने की मांग, जानिए मन्नत पर क्यों आमने-सामने आई भाजपा-कांग्रेस?

Danteshwari Mandir News: दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी खुली..तो नकदी और आभूषणों के बीच मिली अर्जी सीधे सियासी मुद्दा बन गई।

Vande Bharat: दंतेश्वरी माई से सड़क के लिए अर्जी, बढ़ी सियासी गर्मी, 21 साल से अधूरी सड़क को पूरी करने की मांग, जानिए मन्नत पर क्यों आमने-सामने आई भाजपा-कांग्रेस?

Danteshwari Mandir News/Image Credit: File

Modified Date: September 24, 2026 / 12:03 am IST
Published Date: September 23, 2026 11:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दाना पेटी में मिली 'दंतेश्वरी माई कृपा करो..21 साल से अधूरी सड़क पूरी करवा दो..' लिखी हुई पर्ची।
  • नकदी और आभूषणों के बीच मिली ये अर्जी सीधे सियासी मुद्दा बन गई।
  • मामला सामने आते ही सड़क से ज्यादा चर्चा अब सरकार और विपक्ष के बयानों की है।

Danteshwari Mandir News: रायपुर: ‘दंतेश्वरी माई कृपा करो..21 साल से अधूरी सड़क पूरी करवा दो..’ दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी खुली..तो नकदी और आभूषणों के बीच मिली ये अर्जी सीधे सियासी मुद्दा बन गई। अर्जी में डेगलरास गांव को जोड़ने वाली करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क का जिक्र है, जो करीब 21 साल से अधूरी बताई जा रही है।

मामला सामने आते ही सड़क से ज्यादा चर्चा अब सरकार और विपक्ष के बयानों की है। एक तरफ सरकार की ओर से मंत्री अरुण साव ने अपनी बात रखी तो दूसरी तरफ पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने सरकार को घेरा। (Danteshwari Mandir News)

Danteshwari Mandir News: 21 साल पुरानी सड़क की समस्या और अब उस पर सियासत। सवाल यही है कि दंतेश्वरी माई के दरबार पहुंची ये गुहार पूरी होगी? क्या सियासतदान बयानबाजी से इतर विकास पर भी ध्यान देंगे?

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.