Police Accident News: पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस टीम को नहीं था अंदाजा… सामने से आया मौत बनकर ट्रेलर, 5 जवानों की दर्दनाक मौत, भयावह तस्वीरें आई सामने
Police Accident News: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर और पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
ACCIDENT/ IMAGE SOURCE: ani x handle
- NH-49 पर ट्रेलर और पेट्रोलिंग वाहन में भिड़ंत
- हादसे में 5 पुलिसकर्मियों की हुई मौत
- 3 घायल घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
Police Accident News: झारसुगुड़ा: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर और पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में पुलिस के पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई और इलाके में हड़कंप मच गया।
#WATCH | Jharsuguda, Odisha | Five police personnel died following a collision between a trailer and a police SUV near Jharsuguda Sadar Police Station on National Highway 49. The injured have been admitted to the hospital: Jharsuguda SP Gundala Reddy Raghavendra pic.twitter.com/8j9G0jlUA0
— ANI (@ANI) February 22, 2026
Jharsuguda Road Accident: NH-49 पर ट्रेलर और पेट्रोलिंग वाहन में भिड़ंत
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम नियमित पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थी, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर से उनकी गाड़ी की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पेट्रोलिंग वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना सदर पुलिस स्टेशन के पास की बताई जा रही है।
Odisha Police Accident: हादसे में 5 पुलिसकर्मियों की हुई मौत, 3 घायल
पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हादसे में पांच जवानों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Trump Global Tariffs Updates: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान! अब सभी देशों पर 15% ग्लोबल टैरिफ… नए शुल्क फैसले से दुनिया भर में मचा हड़कंप
- Kasganj Family Death: सुबह दरवाजा नहीं खुला तो हुआ शक, अंदर का मंजर देख कांप उठे लोग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, इस हाल में मिले शव
- Pakistan Afghanistan Airstrike: सीमा पार पाकिस्तान का बड़ा हमला! 7 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक से फिर बढ़ा तनाव.. इतने लोगों की मौत का दावा
- 22 February 2026 Ka Rashifal: आज किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसके रुके हुए कार्य होंगे पूरे, यहां जानें आज का राशिफल

Facebook


