Pakistan Afghanistan Airstrike: सीमा पार पाकिस्तान का बड़ा हमला! 7 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक से फिर बढ़ा तनाव.. इतने लोगों की मौत का दावा

Pakistan Afghanistan Airstrike: सीमा पार पाकिस्तान का बड़ा हमला! 7 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक से फिर बढ़ा तनाव.. इतने लोगों की मौत का दावा

Pakistan Afghanistan Airstrike: सीमा पार पाकिस्तान का बड़ा हमला! 7 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक से फिर बढ़ा तनाव.. इतने लोगों की मौत का दावा

Pakistan Afghanistan Airstrike/Image Source: Social Media

Modified Date: February 22, 2026 / 07:17 am IST
Published Date: February 22, 2026 6:48 am IST
HIGHLIGHTS
  • अफगानिस्तान सीमा पर पाकिस्तान का हमला
  • पाक का दावा- आतंकी ठिकानों पर हमला
  • TTP के 7 ठिकानों पर पाक गया हमला

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा क्षेत्र में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई का दावा किया है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और उसके सहयोगी संगठनों के सात ठिकानों पर इंटेलिजेंस-आधारित चयनात्मक ऑपरेशन किए हैं।

अफगानिस्तान ने बताया मदरसे पर हमला (Afghanistan-Pakistan Clash)

Pakistan Afghanistan Airstrike: तरार ने यह भी बताया कि सीमा क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक गुट पर भी कार्रवाई की गई है। हालांकि पाकिस्तान सरकार की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि ये हमले किस सटीक स्थान पर किए गए। सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि हमले अफगानिस्तान की सीमा के भीतर किए गए। इस पर अफगान सरकार ने कड़ा विरोध जताया है। काबुल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान ने एक मदरसे को निशाना बनाया, जिसमें आम नागरिक हताहत हुए।अफगान सरकार का दावा है कि इन हमलों में 19 आम लोगों की मौत हुई है। साथ ही उसने चेतावनी दी है कि इस कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा।

सीमा पार एयरस्ट्राइक से बढ़ा तनाव! (Afghanistan Pakistan Border Tension)

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि TTP के लड़ाके अफगानिस्तान की सीमा के भीतर सुरक्षित ठिकानों से हमले करते हैं। वहीं अफगानिस्तान ऐसी कार्रवाइयों को अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताता रहा है। ताजा घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।