BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Ki Baat: ED पर सवाल..’मालपानी’ पर बवाल, क्या केंद्रीय एजेंसियां कांग्रेस के दौर में कार्रवाई नहीं करती थी ?

CG Ki Baat: ED पर सवाल..’मालपानी’ पर बवाल, क्या केंद्रीय एजेंसियां कांग्रेस के दौर में कार्रवाई नहीं करती थी ?

CG Ki Baat/ Image Credit: IBC24

CG Ki Baat/ Image Credit: IBC24

Priya Jagat
Published: 27 Feb 2025 | 11:38 pmModified: 27 Feb 2025 | 11:38 pm

रायपुर। CG Ki Baat:  छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जारी घमासान के बीच रुख करते हैं महाकुंभ का जिसके जल पर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने गंगाजल से कैदियों के स्नान की पहल की। इधर MP में भी कैदियों ने गंगा जल से स्नान किया। कैदियों के गंगाजल से स्नान को लेकर .कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधने में कोई कमीं नहीं की जिसके चलते सूबे का सियासी पारा चढ़ गया। 2 दिन पहले ED के दो अधिकारी, राजधानी में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे और नोटिस देकर सुकमा और कोंटा में बने राजीव भवन की फंडिंग से जुड़े डिटेल मांगे। जब कांग्रेस का सक्षम अधिकारी ना मिले तो 27 तारीख को जानकारी के साथ ED ऑफिस तलब किया। गुरूवार को कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ED के सवालों का जवाब देने दफ्तर पहुंचे, जहां उन्हें 7 घंटे बैठा कर रखा गया।

Read More: High Court On Kawasi Lakhma Case: पूर्व मंत्री कवासी लखमा की याचिका पर हाई कोर्ट ने ACB और EOW से मांगा जवाब, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

इसके खिलाफ कुछ कार्यकर्ताओं ने ED दफ्तर के सामने नारेबाजी कर धरना दिया। दूसरी तरफ प्रदेश भर में ED एक्शन पर मोर्चा संभाला पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिम्मत है तो ED, BJP कार्यालयों में जाकर दिखाए। पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने तो यहां तक कह दिया कि अगर मेरे पास 5 दिन के लिए तोता होगा तो सबको अंदर कर दूंगा। कांग्रेस के आरोपों पर, डिप्टी सीएम अरुण साव ने उल्टे कांग्रेस से पूछा कि, अगर सब सही है तो फिर कांग्रेस को ED से इतना डर क्यों है? दूसरी तरफ मंत्री रामविचार नेताम ने पूर्व CM भूपेश बघेल को माल-पानी और तहखाने की चाबी रखने वाला नेता कहकर तंज कसा। कुल मिलाकर आबकारी घोटाले में कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा पहले से शिकंजे में हैं।

Read More: रायपुर के नव निर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न, सीएम साय ने कहा 'रायपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं समृद्ध शहर बनाने के लिए करें काम

CG Ki Baat:  कांग्रेस मुख्यालय पहुंची ED टीम की सक्रियता बताती है कि आगे जल्द ही कांग्रेस के कुछ और बड़े नेताओं पर शिकंजा कस सकता। दूसरी तरफ इन हालात में बीजेपी, कांग्रेस की लगातार हार का जिम्मेदार बताते हुए माल-पानी और तहखाने की चाबी का जिक्र छेड़ कर कांग्रेस सरकार के मुखिया रहे भूपेश को चौतरफा घेर रही है। सवाल ये है कि क्या ये सारी कार्रवाई किसी पॉलिटिकल ऐजेंडा या ध्यान भटकाने के लिए है। सवाल ये भी है कि क्या बार-बार जांच और कार्रवाई का चैलेंज देने वाली कांग्रेस, शिकंजा कसने पर विक्टम कार्ड खेलती है ?

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Questions on ED... uproar over 'Malpani', did central agencies not take action during Congress regime?

शहर की खबरें
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm