Raipur Black Currency Scam Case: रायपुर पुलिस को “ब्लैक करेंसी स्कैम” मामले में फिर बड़ी कामयाबी.. 4 करोड़ रुपये से ज्यादा नकदी बरामद, इस तरह दबोचे गये 7 आरोपी

Ads

रायपुर पुलिस ने ब्लैक करेंसी स्कैम गिरोह का पर्दाफाश कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया, चार करोड़ से अधिक नकदी बरामद की।

  •  
  • Publish Date - August 22, 2026 / 07:40 PM IST,
    Updated On - August 22, 2026 / 07:53 PM IST

Raipur Black Currency Scam Big Revelation || Image- Raipur Police News

HIGHLIGHTS
  • ब्लैक करेंसी स्कैम गिरोह के सात आरोपी गिरफ्तार
  • चार करोड़ से अधिक नकदी बरामद
  • देशभर में अरबों की ठगी का आरोप

रायपुर: कमिश्नरेट पुलिस ने ‘वॉश एंड वॉश’ यानी ब्लैक करेंसी स्कैम करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह वर्ष 2005 से सक्रिय था और देशभर में 100 से अधिक लोगों से अरबों रुपये की ठगी कर चुका है। (Raipur Black Currency Scam Big Revelation) आरोपियों के कब्जे से 4 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, 17 मोबाइल फोन, नोट के आकार के काले कागज, कांच की प्लेटें और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

रायपुर में हुआ था बड़ा खुलासा

यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने की। रायपुर में भी गिरोह ने एक व्यक्ति को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 1.13 करोड़ रुपये की ठगी की थी। मामले में पहले दो महिला आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को पुणे के खंडाला स्थित एक रिसॉर्ट से पकड़ा। यहां आरोपी वाराणसी के एक व्यक्ति को रकम दोगुनी करने का लालच देकर बुलाए थे। (Raipur Black Currency Scam Big Revelation) पीड़ित करोड़ों रुपये लेकर रिसॉर्ट पहुंचा था और रकम आरोपियों को सौंप चुका था। इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ठग ऐसे जीतते थे लोगों का भरोसा

गिरोह के मुख्य सरगना ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ योगी, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव उर्फ कैप्टन और मनोज कुमार श्रीवास्तव उर्फ बड़े सर बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को प्रभावशाली लोगों और विदेशी निवेशकों से जुड़ा बताते थे। वे पीड़ितों को बड़े नेताओं और फिल्मी कलाकारों के साथ तस्वीरें दिखाकर उनका भरोसा जीतते थे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

महानगरों में दिया वारदात को अंजाम

आरोपी पांच सितारा होटलों में पीड़ितों को बुलाकर केमिकल और विदेशी तकनीक के जरिए काले नोटों को असली भारतीय मुद्रा में बदलने और रकम दोगुनी करने का झांसा देते थे। नकली रासायनिक प्रक्रिया का प्रदर्शन कर विश्वास हासिल किया जाता था। (Raipur Black Currency Scam Big Revelation) इसके बाद विदेशी केमिकल, हाई-पावर केमिकल, परीक्षण और अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर अलग-अलग किश्तों में बड़ी रकम वसूली जाती थी। पुलिस के मुताबिक गिरोह ने छत्तीसगढ़ के अलावा नोएडा, पुणे, बड़ौदा, उदयपुर, दिल्ली और देश के अन्य शहरों में भी ठगी की है। मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:

जालना ईओडब्ल्यू ने 4.3 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी निवेश धोखाधड़ी में वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार किया

सपा गठबंधन नहीं तोड़ेगी, हमारी लड़ाई भाजपा के खिलाफ : अखिलेश यादव

मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश ने बिजली खरीद को लेकर किया समझौता

महिला का दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज

आठ प्रमुख शहरों में अप्रैल-जून में मकानों की बिक्री छह प्रतिशत घटी: प्रॉपटाइगर

Q1. रायपुर पुलिस ने कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया?

Ans: पुलिस ने ब्लैक करेंसी स्कैम मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Q2. आरोपियों से क्या-क्या बरामद हुआ?

Ans: आरोपियों से चार करोड़ से अधिक नकदी, मोबाइल और काले कागज बरामद हुए।

Q3. गिरोह किस तरह लोगों को ठगी का शिकार बनाता था?

Ans: आरोपी काले नोटों को असली मुद्रा में बदलने और रकम दोगुनी करने का झांसा देते थे।