OP Rajbhar vs Akhilesh Yadav: ‘सत्ता के लिए पागल हो चुके हैं’…अखिलेश यादव को लेकर ये क्या बोल गए ओपी राजभर, जानें क्यों कही ऐसी बात

Ads

OP Rajbhar vs Akhilesh Yadav: 'सत्ता के लिए पागल हो चुके हैं'...अखिलेश यादव को लेकर ये क्या बोल गए ओपी राजभर, जानें क्यों कही ऐसी बात

  •  
  • Publish Date - August 22, 2026 / 04:08 PM IST,
    Updated On - August 22, 2026 / 04:12 PM IST

OP Rajbhar vs Akhilesh Yadav: 'सत्ता के लिए पागल हो चुके हैं'...अखिलेश यादव को लेकर ये क्या बोल गए ओपी राजभर, जानें क्यों कही ऐसे बात /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर सत्ता के लिए बेचैन होने का आरोप लगाया
  • NDA की सीटों पर अखिलेश की पोस्ट को लेकर राजभर ने जमकर पलटवार किया
  • 2027 में NDA की 2017 से ज्यादा सीटों के साथ वापसी का दावा किया

लखनऊ। OP Rajbhar vs Akhilesh Yadav: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। IBC 24 के साथ खास बातचीत मे मंत्री राजभर ने अखिलेश यादव पर सत्ता के लिए व्याकुल होने, सहयोगियों को धोखा देने और मानसिक संतुलन खोने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए है, मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश सत्ता के लिए पूरी तरह पागल हो चुके हैं, वह जल्द से जल्द मुख्यमंत्री बनकर सिर्फ अपनी बिरादरी को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

वही राजभर ने आरोप लगाया कि सपा मुखिया हर दिन PDA का मतलब बदलते रहते हैं, उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अखिलेश यादव सत्ता के लिए इतने आतुर हैं कि बताते-बताते कहीं P से पाकिस्तान न बता दें।

खुद को एनडीए अध्यक्ष समझ रहे (NDA UP)

OP Rajbhar vs Akhilesh Yadav इसके साथ ही अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया पर एनडीए के दलों को मिलने वाली सीटों को लेकर किए गए पोस्ट पर राजभर ने पलटवार किया कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं वह खुद को एनडीए का राष्ट्रीय अध्यक्ष समझकर सीटें बांट रहे हैं। यही नहीं राजभर ने सपा की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष पर सवाल उठाते हुए उन्हें अनपढ़ और जाहिल तक कह डाला और उन्होंने अखिलेश यादव पर लाखों महिलाओं के खिलाफ बुलवाने का भी आरोप लगाए।

सपा मुखिया किसी के सगे नहीं (UP Politics)

मंत्री राजभर (OP Rajbhar Interview) ने अखिलेश यादव के पुराने सहयोगियों के साथ व्यवहार पर कहा कि सपा मुखिया किसी के सगे नहीं हैं, उन्होंने कहा कि अखिलेश की न कांग्रेस से पटी, न बसपा, न निषाद पार्टी, आरएलडी (RLD) और न ही हमसे पटी। उनका यही अहंकार एक दिन उन्हें ले डूबेगा।

2027 चुनाव को लेकर बड़ा दावा (Uttar Pradesh Election 2027)

OP Rajbhar vs Akhilesh Yadavवही मंत्रियों को बुलेटप्रूफ जैकेट मिलने के दावों पर राजभर ने मुहर लगाई उन्होंने खुलासा किया कि आईबी की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है और उन्हें खुद 10-12 दिन पहले बुलेटप्रूफ जैकेट मिली है इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि 2027 में एनडीए गठबंधन 2017 से भी ज्यादा सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाएगा

 

 

ये भी पढ़ें

 

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव के बारे में क्या कहा?

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर सत्ता के लिए बेहद आतुर होने और राजनीतिक अहंकार का आरोप लगाया। उन्होंने कई तीखी टिप्पणियां भी कीं।

अखिलेश यादव और ओपी राजभर के बीच विवाद क्यों है?

दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक मतभेद लंबे समय से हैं। राजभर ने सपा और उसके पुराने सहयोगियों के साथ संबंधों को लेकर भी अखिलेश पर निशाना साधा।

NDA की सीटों को लेकर ओपी राजभर ने क्या कहा?

राजभर ने अखिलेश यादव की NDA के घटक दलों को सीटें मिलने संबंधी सोशल मीडिया पोस्ट पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश खुद को NDA का राष्ट्रीय अध्यक्ष समझकर सीटें बांट रहे हैं।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजभर ने क्या दावा किया?

ओपी राजभर ने दावा किया कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में NDA 2017 से भी ज्यादा सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाएगा।

ओपी राजभर को बुलेटप्रूफ जैकेट क्यों मिली?

राजभर के मुताबिक, IB की रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है और उन्हें भी करीब 10-12 दिन पहले बुलेटप्रूफ जैकेट मिली है।