International Flight Travel New Rules: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए खुशखबरी, इमिग्रेशन के लिए अब नहीं चाहिए होगा ये डॉक्यूमेंट, 1 सितंबर से लागू होगा नया नियम

Ads

International Flight Travel New Rules: 1 सितंबर 2026 से अंतरराष्ट्रीय सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

  •  
  • Publish Date - August 22, 2026 / 04:02 PM IST,
    Updated On - August 22, 2026 / 04:26 PM IST

International Flight Travel New Rules/Image Credit: File

HIGHLIGHTS
  • 1 सितंबर 2026 से अंतरराष्ट्रीय सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है।
  • अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर इमिग्रेशन क्लियरेंस के लिए यात्रियों को फिजिकल बोर्डिंग पास दिखाना अनिवार्य नहीं है।
  • यात्री अपने मोबाइल में सेव ई-बोर्डिंग पास दिखाकर इमिग्रेशन काउंटर पर क्लियरेंस करा सकेंगे।

International Flight Travel New Rules: नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। 1 सितंबर 2026 से अंतरराष्ट्रीय सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इस बदलाव के अनुसार, अब देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर इमिग्रेशन क्लियरेंस के लिए यात्रियों को फिजिकल बोर्डिंग पास दिखाने या उस पर इमिग्रेशन की मुहर लगवाने की जरूरत नहीं होगी। इस बदलाव के अनुसार, सफर करने वाले यात्री अपने मोबाइल फोन पर मौजूद ई-बोर्डिंग पास दिखाकर ही इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इसका मतलब है कि, अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान बोर्डिंग पास की प्रिंटेड कॉपी साथ रखना जरूरी नहीं होगा।

ई-बोर्डिंग पास दिखाकर होगा इमिग्रेशन

1 सितंबर से बदलाव किए जाने वाली नै व्यवस्था के तहत यात्री अपने मोबाइल में सेव ई-बोर्डिंग पास दिखाकर इमिग्रेशन काउंटर पर क्लियरेंस करा सकेंगे। (International Flight Travel New Rules) इससे यात्रियों को बोर्डिंग पास की फिजिकल कॉपी संभालकर रखने और उस पर इमिग्रेशन की मुहर लगवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका मकसद इमिग्रेशन प्रक्रिया को आसान, तेज और डिजिटल बनाना है।

फिजिकल बोर्डिंग पास वाले करेंगे ये काम

International Flight Travel New Rules: हालांकि, जिन यात्रियों के पास फिजिकल बोर्डिंग पास होगा, उन्हें भी किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। ऐसे यात्री अपनी प्रिंटेड कॉपी के साथ यात्रा कर सकेंगे। लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद फिजिकल बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन की मुहर नहीं लगाई जाएगी।

CISF और एयरपोर्ट ऑपरेटरों को दी गई जानकारी

इस नई व्यवस्था को लेकर ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने एयरपोर्ट ऑपरेटरों, संबंधित हितधारकों और CISF को जानकारी दे दी है। (International Flight Travel New Rules) सभी संबंधित एजेंसियों को नई डिजिटल व्यवस्था के अनुसार जरूरी तैयारियां करने के लिए कहा गया है।

नई व्यवस्था 1 सितंबर से होगी लागू

International Flight Travel New Rules: नई व्यवस्था 1 सितंबर 2026 से देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर लागू होगी। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए मोबाइल में मौजूद ई-बोर्डिंग पास ही इमिग्रेशन क्लियरेंस के लिए पर्याप्त होगा। इससे यात्रियों को कागजी प्रक्रिया से राहत मिलेगी और एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रक्रिया ज्यादा सुविधाजनक और डिजिटल हो सकेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

1 सितंबर 2026 से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्या बदलेगा?

1 सितंबर 2026 से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर इमिग्रेशन क्लियरेंस के दौरान मोबाइल में मौजूद ई-बोर्डिंग पास दिखाया जा सकेगा। फिजिकल बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन की मुहर लगवाना जरूरी नहीं होगा।

क्या अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए फिजिकल बोर्डिंग पास जरूरी नहीं होगा?

नई व्यवस्था के तहत इमिग्रेशन क्लियरेंस के लिए फिजिकल बोर्डिंग पास की जरूरत नहीं होगी। यात्री मोबाइल पर ई-बोर्डिंग पास दिखाकर प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

अगर यात्री के पास फिजिकल बोर्डिंग पास है तो क्या होगा?

फिजिकल बोर्डिंग पास लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी परेशानी नहीं होगी। हालांकि, नई व्यवस्था लागू होने के बाद फिजिकल बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन की मुहर नहीं लगाई जाएगी।

क्या मोबाइल में ई-बोर्डिंग पास दिखाना पर्याप्त होगा?

हां, नई व्यवस्था के तहत यात्री मोबाइल फोन में सेव ई-बोर्डिंग पास दिखाकर इमिग्रेशन क्लियरेंस करा सकेंगे।

यह नई व्यवस्था कब से लागू होगी?

यह डिजिटल व्यवस्था 1 सितंबर 2026 से देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर लागू होने वाली है।