Raipur Chakubaji News: चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी, देर रात इस गैंग के लोगों ने दो युवकों को मारा चाकू, मचा बवाल, इलाके में दहशत का माहौल

Raipur Chakubaji News: छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के मौदहापारा थाना क्षेत्र में चाकूबाजी और उसके बाद हुए बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Raipur Chakubaji News: चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी, देर रात इस गैंग के लोगों ने दो युवकों को मारा चाकू, मचा बवाल, इलाके में दहशत का माहौल

raipur news/ imagesource: IBC24

Modified Date: March 17, 2026 / 10:12 am IST
Published Date: March 17, 2026 9:27 am IST
HIGHLIGHTS
  • मौदहापारा में चाकूबाजी से बवाल
  • 5 आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
  • पुरानी रंजिश में हुआ हमला

Raipur Chakubaji News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के मौदहापारा थाना क्षेत्र में चाकूबाजी और उसके बाद हुए बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि रक्सेल, हर्ष कोसले, लोकेश रक्सेल, अभय रक्सेल और जय रक्सेल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया था, जिसमें आरोपियों ने चाकू से प्राणघातक हमला किया। इस घटना में मोहम्मद अल्ताफ और राशिद अली गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Maudhapara violence news: घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया

Raipur Chakubaji News के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और मरही माता मंदिर के सामने अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किया गया। इसके अलावा दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने तलवार लहराकर इलाके में डर का माहौल बनाने की कोशिश की, जिससे स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पूरी घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश जारी है।

Raipur crime update today: इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौदहापारा इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।