Reported By: Tehseen Zaidi
,Raipur GATE Exam Scam / Image Source : IBC24
रायपुर: GATE Exam Scam छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गेट (GATE) परीक्षा में नकल करवाने आए हरियाणा के गिरोह का खुलासा करते हुए 06 अंतरराज्यीय मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को एग्जाम पर्यवेक्षकों से मिली जानकारी के बाद क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम बनाकर इस गैंग को सरोना इलाके के एक एग्जाम सेंटर से दबोचकर पूरे सिंडिकेट का खुलासा किया गया। पुलिस ने गिरोह में शामिल हरियाणा के झज्जर निवासी दर्शन सहवाग, सुमित सहवाग, फतेहाबाद जिले के लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्की, अमर और बंटी कुमार समेत हिसार के नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। साथ ही 03 नग ब्लूटूथ ईयर डिवाइस, 04 नग ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, 08 नग मोबाइल फोन, 03 नग सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत नकल कराने से संबंधित सामग्री जब्त की है।
पुलिस के डीसीपी पश्चिम ने खुलासा करते हुए बताया कि गैंग के सदस्य इंटरकॉम इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कर रहे थे। Raipur GATE Exam Scam यह डिवाइस बाहर बैठे आरोपी से कनेक्ट था और प्रश्नपत्र मिलने के बाद गूगल से उत्तर तलाशकर डिक्टेट कर लिखवाए जा रहे थे। पुलिस ने गैंग से 03 नग ब्लूटूथ ईयर डिवाइस, 04 नग ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, 08 नग मोबाइल फोन, 03 नग सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत नकल कराने से संबंधित सामग्री जब्त की है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे सभी बीटेक तक पढ़े हैं और उन्हें 2-2 लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का ठेका मिला था।
रायपुर पुलिस को पहले ही भनक लग गई थी कि GATE परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से नकल कराने की तैयारी है।Munna Bhai Arrested इस सूचना के बाद पुलिस की टीमों ने सरोना स्थित ‘आयन डिजिटल जोन’ परीक्षा केंद्र के पास निगरानी रखी और कुछ युवकों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ राउंडअप किया। पूछताछ में आरोपियों ने भीतर परीक्षा दे रहे साथियों के नाम बताए, जिसके आधार पर केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। उनके पास से ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुईं। यह पूरा खेल मोटी रकम लेकर रचा गया था।
पुलिस इस गैंग में और लोगों के शामिल होने की आशंका जता रही है, इसलिए अधिकारियों ने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। Raipur Police News छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में हरियाणा के गिरोह के पकड़े जाने से पुलिस सतर्क हो गई है, क्योंकि कुछ दिनों बाद यहां पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा होने वाली है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।