Reported By: Shivpoojan Mishra
,Sidhi Pujari Murder News/Image Credit: IBC24.in
Sidhi Pujari Murder News: सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में रविवार सुबह लगभग 8 बजे एक हृदयविदारक और सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। तहसील परिसर में स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी 75 वर्षीय इन्द्रभान द्विवेदी की निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि, इन्द्रभान द्विवेदी अपने घर से (Sidhi Pujari Murder News) प्रतिदिन की तरह मंदिर में पूजा-अर्चना करके बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान कुसमी तहसील रोड पर उन पर कामता केवट उर्फ लाला ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
Sidhi Pujari Murder News: वहां के लोग कुछ समझ पाते वह कई बार वार करके वहां से भाग खड़ा हुआ। इस पूरे मामले की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगो, (Sidhi Pujari Murder News) परिजनों को हुई तो वे सभी तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मर्चुरी लाई, लेकिन परिजनों ने पीएम कराने से इंकार कर दिया।
Sidhi Pujari Murder News: परिजनों की मांग थी की आरोपी का घर गिराया जाय, काफी समझाइश के बाद परिजनों को यह आश्वासन दिया (Sidhi Pujari Murder News) गया कि, अगर आरोपी का घर शासकीय जमीन में बना हुआ होगा तो घर गिराने की कार्यवाही की जाएगी। जिसके बाद परिजन 4 बजे राजी हुए और तब पीएम हुआ और पीएम कार्यवाही के बाद दाह संस्कार के लिए ले जाया गया है। वहीं कुसमी पुलिस ने आरोपी कामता केवट उर्फ लाला को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-