Twisha Sharma Husband Arrested : हफ्ते भर बाद हत्थे चढ़ा आरोपी पति! थोड़ी देर में मेडिकल के लिए निकलेगा समर्थ, भाई और वकीलों की फौज पहुंची कटारा हिल्स

त्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में गिरफ्तार पति समर्थ सिंह अभी भी भोपाल के कटारा हिल्स थाने में पुलिस कस्टडी में है। पुलिस जल्द ही उसका मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश करेगी, जहां रिमांड की मांग की जा सकती है।

Twisha Sharma Husband Arrested : हफ्ते भर बाद हत्थे चढ़ा आरोपी पति! थोड़ी देर में मेडिकल के लिए निकलेगा समर्थ, भाई और वकीलों की फौज पहुंची कटारा हिल्स

Twisha Sharma Husband Arrested / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 23, 2026 / 01:10 pm IST
Published Date: May 23, 2026 1:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • समर्थ सिंह को शुक्रवार रात को भोपाल के कटारा हिल्स थाने में हिरासत में लिया गया।
  • पुलिस समर्थ सिंह का मेडिकल कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।
  • मामला दहेज प्रताड़ना और हत्या के गंभीर आरोपों से जुड़ा है; समर्थ सिंह पिछले एक हफ्ते से फरार थे।

भोपाल: Twisha Sharma Husband Arrested  मॉडल और एक्टर त्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में शुक्रवार रात को हिरासत में लिए जाने के बाद समर्थ सिंह अभी भी भोपाल के कटारा हिल्स थाने में पुलिस की कस्टडी में है। पुलिस थोड़ी ही देर में उसका मेडिकल कराने की तैयारी कर रही है, जिसके तुरंत बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस बीच, समर्थ सिंह के वकील और उनके भाई भी कटारा हिल्स थाने पहुंच चुके हैं।

कुछ ही देर में होगा मेडिकल चेकअप

इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस की कार्रवाई अब बेहद तेज हो गई है। आधी रात को भोपाल लाए जाने के बाद से समर्थ सिंह से थाने में लगातार पूछताछ की जा रही है। Giribala Singh Son Samarth  अब पुलिस उसे मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल लेकर जाने वाली है। मेडिकल की प्रक्रिया पूरी होते ही समर्थ सिंह को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा, जहाँ पुलिस आगे कीपूछताछ के लिए उसकी रिमांड मांग सकती है।

हफ्ते भर से ज्यादा था फरार

आपको बता दें कि एक्टर त्विशा शर्मा की मौत के बाद से ही उनका वकील पति समर्थ सिंह एक हफ्ते से ज्यादा समय से फरार चल रहा था। त्विशा के माता-पिता ने समर्थ और उसकी मां पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में जहाँ सास को पहले ही अग्रिम जमानत मिल चुकी है, वहीं अब समर्थ की कोर्ट में होने वाली पेशी पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.