Raipur Latest Crime News: सावधान.. आपकी गहरी नींद का फायदा उठा रहे है शातिर चोर, पंडरी के इन कॉलोनियों में कैद हुई अपराधियों की तस्वीर..
यह दोनों घटनाएँ मंगलवार की हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुलिस को अब तक किसी भी प्रकार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
Raipur Latest Crime News || Image- IBC24 News
Raipur Latest Crime News: रायपुर: शहर की आउटर कॉलोनियों में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पंडरी थाना क्षेत्र की दो प्रमुख कॉलोनियाँ, हर्ष विहार और अवनी विहार, से हाल ही में चौंकाने वाले वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में एक हथियारबंद चोरों का गिरोह संदिग्ध रूप से कॉलोनियों की रेकी करते हुए दिखाई दे रहा है।
कॉलोनीवासियों के अनुसार, गार्ड की बहादुरी के कारण इन चोरों को उलटे पांव भागना पड़ा। पहले यह चोर गिरोह हर्ष विहार में घुसा, लेकिन गार्ड ने उन्हें देख लिया और डंडा लेकर उनका पीछा किया। गार्ड के डर से चोर भाग खड़े हुए। इसके बाद, गिरोह ने अवनी विहार में प्रवेश किया, जहां उन्होंने भागने के लिए सीढ़ियों का इंतजाम कर रखा था। लेकिन वहां भी गार्ड ने चोरों को देख लिया, जिससे वे जल्द ही वापसी करने को मजबूर हुए।
Raipur Latest Crime News: यह दोनों घटनाएँ मंगलवार की हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुलिस को अब तक किसी भी प्रकार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
No products found.
Last update on 2026-02-13 / Affiliate links / Images from Amazon Product Advertising API

Facebook


