Newlywed Woman Death Raipur : शादी के एक साल बाद नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम! ससुराल वालों ने इस वजह से लगाया टोनही का आरोप

रायपुर से लगे तिल्दाडीह गांव में एक नवविवाहिता की मौत के बाद टोनही प्रताड़ना और जादू-टोने के आरोपों ने मामले को गंभीर बना दिया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर संतान न होने को लेकर उसे टोनही बताकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं पति ने आरोपों से इनकार किया है। खरोरा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Newlywed Woman Death Raipur : शादी के एक साल बाद नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम! ससुराल वालों ने इस वजह से लगाया टोनही का आरोप

Newlywed Woman Death Raipur / Image Source : FILE

Modified Date: August 19, 2026 / 04:04 pm IST
Published Date: August 19, 2026 4:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शादी के करीब एक साल बाद नवविवाहिता की मौत, घर में मिला शव
  • परिजनों ने संतान न होने पर टोनही बताकर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
  • पति ने आरोपों से किया इनकार, खरोरा पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच में जुटी

रायपुर : Newlywed Woman Death Raipur :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे तिल्दाडीह गांव में एक नवविवाहिता द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। इस घटना के पीछे टोनही प्रताड़ना और जादू-टोने के आरोप लगाए जाने की बात कही जा रही है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वाले लगातार तंत्र-मंत्र का शक जताकर उसे प्रताड़ित करते थे। फिलहाल खरोरा थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजकुमार शराबी किस्म का इंसान है किरण

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला तिल्दाडीह गांव के भाटापारा इलाके का है, जहां रहने वाली किरण बांधे की शादी महज एक साल पहले गांव के ही राजकुमार से हुई थी।Raipur Suicide News  किरण ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की बहन ने आरोप लगाया है कि किरण का पति राजकुमार शराबी किस्म का इंसान है।

संतान न होने पर लगाया टोनही होने का आरोप

संतान न होने पर ससुराल पक्ष के लोग किरण पर टोनही होने और जादू-टोना करने का झूठा आरोप लगाकर उसे लगातार परेशान करते थे। दूसरी तरफ, मृतका के पति राजकुमार ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उसका कहना है कि घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था और किरण का स्वभाव काफी चिड़चिड़ा था। फ़िलहाल पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत पूछताछ के बाद ही मौत की असली वजह और सच्चाई सामने आ पाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.