Raipur News: छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री का नया सिस्टम लॉन्च, अब पासपोर्ट ऑफिस की तर्ज पर होगा काम, जानिए कैसे बदलेगा प्रोसेस

Raipur News: छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री का नया सिस्टम लॉन्च, अब पासपोर्ट ऑफिस की तर्ज पर होगा काम, जानिए कैसे बदलेगा प्रोसेस

Raipur News: छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री का नया सिस्टम लॉन्च, अब पासपोर्ट ऑफिस की तर्ज पर होगा काम, जानिए कैसे बदलेगा प्रोसेस

Raipur News/Image Source : IBC24

Modified Date: September 30, 2025 / 04:00 pm IST
Published Date: September 30, 2025 2:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अब रजिस्ट्री भी होगी स्मार्ट और फास्ट,
  • छग में शुरू हुआ नया मॉडल,
  • स्मार्ट पंजीयन कार्यालय की शुरुआत,

रायपुर : Raipur News: छत्तीसगढ़ में जमीनों की रजिस्ट्री की सिस्टम बदलने जा रहा है। मकान, दुकान या जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए अब आपको सरकारी रजिस्ट्री ऑफिस की गंदगी और भीड़-भाड़ से दो चार नहीं होना पड़ेगा बल्कि पासपोर्ट ऑफिस की तर्ज़ पर बने किसी कॉरपोरेट ऑफिस में 12 से 15 मिनट के भीतर रजिस्ट्री करा सकेंगे।

पासपोर्ट ऑफिस की तर्ज़ पर ही सारी जानकारी ऑनलाइन भर कर अपॉइंटमेंट लीजिए। बाकायदा टाइम स्लॉट में आपको नए स्मार्ट रजिस्ट्री ऑफिस जाना होगा। यहाँ 10 से 15 मिनट में नया सिस्टम आज से शुरू भी हो गया है। नवा रायपुर में बने ऐसे पहले स्मार्ट रजिस्ट्री ऑफिस की आज से शुरुआत भी हो गई है। ऐसे 10 और स्मार्ट रजिस्ट्री ऑफिस पूरे प्रदेश में खुलेंगे।

Raipur News:  विभागीय मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि नई पहल रजिस्ट्री कराने के एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल देगी। इसमें कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होगा। नए भवन में सिर्फ साइन करने वाले अधिकारी ही सरकारी होंगे बाकी सारे स्टाफ निजी क्षेत्र के होंगे। पूरा ऑफिस पीपीपी मॉडल पर संचालित होगा।

 

यह भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।