Children Fall ill After Mid-day Meal in Indore: प्रदेश में मिड-डे मील खाते ही 38 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप, जानें क्या परोसा गया था खाने में? /image: IBC24 File
इंदौर। Children Fall ill After Mid-day Meal in Indore: एमपी के इंदौर शहर के सांवेर के सिंहासा गांव में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब शासकीय माध्यमिक स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चों की तबीयत (Indore School Food Poisoning) बिगड़ गई। बच्चों को कढ़ी-चावल परोसी गई थी। खाना खाने के कुछ देर बाद बच्चों को पेट दर्द, चक्कर और सिरदर्द होने लगी।
Indore latest news जिसके बाद स्थिति को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने बिना देरी किए 19 बच्चों को अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया। जहां फिलहाल सभी बच्चों की हालत ठीक है, कुछ बच्चों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। घटना के बाद खाद्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची और जांच के लिए कढ़ी-चावल के सैंपल लिए गए। साथ ही खाद्य विभाग कढ़ी में इस्तेमाल दही और छाछ की भी जांच कर रही है।
Food poisoning at an Indore school स्कूल में शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे बच्चों को कढ़ी-चावल परोसे गए थे। भोजन करने के कुछ समय बाद 38 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। प्रारंभिक तौर पर फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई। हालांकि, बीमारी की असली वजह भोजन की खराब गुणवत्ता थी या कोई अन्य कारण, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं, रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आ सकेगी। (Children Fall ill After Mid-day Meal in Indore)
मिड-डे मील खाने के बाद बिगड़ी 38 बच्चों की तबीयत https://t.co/rcUmeM1MRw
— IBC24 News (@IBC24News) August 23, 2026
ये भी पढ़ें