BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Raipur Sudden Rainfall: कुछ घंटों की बारिश ने बिगाड़ी रायपुर की सूरत! सड़कें बनी तालाब, कॉलोनियों में पानी भरने से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

कुछ घंटों की बारिश ने बिगाड़ी रायपुर की सूरत…Raipur Sudden Rainfall: A few hours of rain spoiled the look of Raipur! Roads became ponds

Raipur Sudden Rainfall | Image Source | IBC24

Raipur Sudden Rainfall | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 24 May 2025 | 4:30 pmModified: 24 May 2025 | 4:30 pm

रायपुर: Raipur Sudden Rainfall:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा था और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। इस अचानक हुई बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी है। कुछ घंटों की बारिश ने रायपुर की कई कॉलोनियों और मुख्य सड़कों को पानी से लबालब कर दिया।

Read More : Corona Case in Raipur : छत्तीसगढ़ में कोरोना की एंट्री, रायपुर में 41 साल का शख्स मिला पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Raipur Sudden Rainfall:  सिविल लाइन, मोतीबाग, प्रोफेसर कॉलोनी, तुलसी नगर, शीतला कॉलोनी, कैलाशपुर और सड्डू जैसे इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह पानी भर जाने के कारण सड़कें नजर नहीं आ रही हैं जिससे वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

Read More : Jharkhand News: घर में मिली एक ही परिवार के चार सदस्यों की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Raipur Sudden Rainfall:  स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या हर साल बरसात के पहले ही झलकने लगती है, लेकिन नगर निगम समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि नालियों की समय पर सफाई नहीं होने से यह स्थिति उत्पन्न होती है। बरसात के पानी के साथ नालियों का गंदा पानी भी सड़कों पर बह रहा है जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ सकते हैं। छोटी गाड़ियों में पानी घुसने की शिकायतें भी सामने आई हैं। लोग अपनी गाड़ियों को धक्का लगाकर जलभराव से बाहर निकालते नजर आए। कई इलाकों में बच्चों और बुजुर्गों को पैदल चलने में भी काफी परेशानी हुई।

Read More :  Bhilai WhatsApp Fraud Case: वाट्सएप पर हुई दोस्ती… फिर इस काम के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना, जानिए कैसे

Raipur Sudden Rainfall:  शहरवासियों का कहना है कि जब कुछ घंटों की बारिश में यह हाल है तो आने वाले मानसून में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही नालियों की सफाई, जल निकासी की व्यवस्था और सड़कों की मरम्मत जैसे जरूरी कदम उठाए,ताकि लोगों को हर साल इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: बारिश के बाद सिविल लाइन, मोतीबाग, प्रोफेसर कॉलोनी, तुलसी नगर, शीतला कॉलोनी, कैलाशपुर और सड्डू जैसे इलाकों में भारी जलभराव देखा गया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Raipur Sudden Rainfall: A few hours of rain spoiled the look of Raipur

शहर की खबरें
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm