BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Laxmi Verma MP Rajya Sabha News : नई दिल्ली में अमित शाह से मिलीं सांसद लक्ष्मी वर्मा, बस्तर के ‘मिशन शांति’ और संगठन को लेकर हुई ये बड़ी चर्चा

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास, बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान और संगठनात्मक विषयों …

Laxmi Verma MP Rajya Sabha News

Laxmi Verma MP Rajya Sabha News

Sneha Singh
Published: 12 May 2026 | 8:25 pmModified: 12 May 2026 | 8:31 pm
HIGHLIGHTS
  1. राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने नई दिल्ली में Amit Shah से सौजन्य भेंट की।
  2. मुलाकात में बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान और छत्तीसगढ़ के विकास पर चर्चा हुई।
  3. लक्ष्मी वर्मा ने राज्यसभा के लिए चयन पर अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया।

रायपुर : Laxmi Verma MP Rajya Sabha News  नई दिल्ली प्रवास के दौरान राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने देश के यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री से सौजन्य भेंट कर विभिन्न समसामयिक, संगठनात्मक एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की। यह भेंट अत्यंत आत्मीय एवं प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें राष्ट्रहित, सुशासन, संगठन की कार्यसंस्कृति एवं छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

ऐतिहासिक विजय एवं पहली बार सरकार गठन हेतु अमित शाह को बधाई

Amit Shah Laxmi Verma Meeting इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने पश्चिम बंगाल जैसे लोकतंत्र के लिए चुनौतीपूर्ण एवं जटिल राजनीतिक परिवेश में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय एवं पहली बार सरकार गठन हेतु अमित शाह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही असम एवं पुडुचेरी में मिली उल्लेखनीय राजनीतिक सफलता के लिए भी उनका अभिनंदन करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  एवं अमित शाह के कुशल नेतृत्व, संगठन की मजबूत कार्यशैली तथा राष्ट्रहित आधारित राजनीति की विजय बताया।लक्ष्मी वर्मा ने इस अवसर पर एक साधारण कार्यकर्ता एवं बूथ स्तर से संगठन में सक्रिय रूप से कार्य करने वाली कार्यकर्ता पर विश्वास व्यक्त कर राज्यसभा सांसद जैसे महत्वपूर्ण दायित्व हेतु चयन किए जाने पर आदरणीय अमित शाह के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता आधारित कार्यसंस्कृति, समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति नेतृत्व के विश्वास एवं संगठन की लोकतांत्रिक परंपरा का जीवंत उदाहरण है।

Chhattisgarh Development Schemes अमित शाह का नेतृत्व व्यक्ति के कल्याण के प्रति पूर्णतः समर्पित है।

भेंट के दौरान बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के विरुद्ध केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रभावी अभियान एवं उसके सकारात्मक परिणामों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। वर्मा ने अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से बस्तर के विकास में बाधक बने नक्सलवाद जैसे गंभीर संकट को समाप्त करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा दृढ़ इच्छाशक्ति एवं रणनीतिक नेतृत्व के साथ किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। इन प्रयासों से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, विश्वास एवं विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं, जिसका लाभ सीधे तौर पर आम जनता को मिल रहा है। वर्मा ने छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित विभिन्न विकासोन्मुखी योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यों, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, किसानों के हित, आदिवासी क्षेत्रों के विकास एवं प्रदेश की आम जनता से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों से भी अमित शाह को अवगत कराया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि अमित शाह का नेतृत्व राष्ट्रहित, सुशासन, सुरक्षा एवं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के प्रति पूर्णतः समर्पित है। उनका दूरदर्शी नेतृत्व देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के लिए निरंतर प्रेरणास्रोत है। इस आत्मीय भेंट एवं प्राप्त मार्गदर्शन को उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं ऊर्जा प्रदान करने वाला क्षण बताया।

इन्हें भी पढ़ें :

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Rajya Sabha MP Laxmi Verma Meets Amit Shah, Discusses Chhattisgarh Development and Bastar Security

शहर की खबरें
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am