SECROBCEA Raipur News : रेलवे कर्मचारियों की 25 सूत्रीय मांगों पर मंथन! DRM ने OBC कर्मचारी संघ को दिया बड़ा आश्वासन, कॉलोनियों के लिए जारी किए खास निर्देश

रायपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ओबीसी कर्मचारी संघ और रेलवे प्रशासन के बीच अहम बैठक हुई, जिसमें कर्मचारियों की 25 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई। DRM ने अधिकांश समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया।

SECROBCEA Raipur News : रेलवे कर्मचारियों की 25 सूत्रीय  मांगों पर मंथन! DRM ने OBC कर्मचारी संघ को दिया बड़ा आश्वासन, कॉलोनियों के लिए जारी किए खास निर्देश

SECROBCEA Raipur News / Image Source : FILE

Modified Date: April 25, 2026 / 04:11 pm IST
Published Date: April 25, 2026 4:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रेलवे कर्मचारी संघ और प्रशासन के बीच अहम बैठक
  • 25 सूत्रीय मांग-पत्र पर हुई विस्तृत चर्चा
  • DRM ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

रायपुर : SECROBCEA Raipur News दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ओ.बी.सी. कर्मचारी संघ (SECROBCEA) और रेलवे प्रशासन के बीच गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में इस वर्ष की प्रथम अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक दयानंद जी ने की तथा बैठक का समन्वय वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल गर्ग ने किया।

25 सूत्रीय मांग-पत्र पर विस्तृत चर्चा

बैठक की शुरुआत में मंडल अध्यक्ष श्री प्रसाद राव ने DRM दयानंद का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उपस्थित सभी शाखा अधिकारियों एवं संघ के पदाधिकारियों का स्वागत और अभिनंदन किया। बैठक में संघ द्वारा प्रस्तुत 25 सूत्रीय मांग-पत्र पर विस्तृत चर्चा हुई। DRM दयानंद ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और अधिकांश समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक आश्वासन दिया। ( DRM Raipur Dayanand Meeting )मंडल सचिव रामेश्वर ने कई महत्वपूर्ण समस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। DRM दयानंद ने अपने संबोधन में संगठन की कार्यशैली की सराहना की और कर्मचारियों से रेलवे कॉलोनियों में स्वच्छता बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की

बैठक में बी.टी. राव, सुनील देशमुख, वी. लक्ष्मण राव, निर्मल कुमार, महेश बुधे, बलराम साहू, कपिलेश्वर रॉय, एन.के. पटेल, मिथिलेश, ए. महेशकर, भूपेश साहू, टिकेश्वर साहू, टी. रमना, चंदर राव, नवीन, प्रवीण सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.