Punjab Political Crisis: ‘खतरे में पंजाब की भगवंत मान सरकार…20 से अधिक विधायक देने वाले हैं इस्तीफा’ आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा
Punjab Political Crisis: 'खतरे में पंजाब की भगवंत मान सरकार...20 से अधिक विधायक देने वाले हैं इस्तीफा' आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा
Punjab Political Crisis: 'खतरे में पंजाब की भगवंत मान सरकार...20 से अधिक विधायक देने वाले हैं इस्तीफा' आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा / Image: IBC24 Customized
- 7 राज्यसभा सांसदों के BJP में जाने के दावे से सियासी तूफान
- पार्टी के ही पूर्व नेता नवीन जयहिंद का बड़ा बयान
- भगवंत मान सरकार गिरने की अटकलें तेज
चंडीगढ़: Punjab Political Crisis राघव चड्डा समेत 7 राज्यसभा सांसदों का आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 24 घंटा भी नहीं बिता कि पंजाब की आप सरकार पर खतरा मंडराने लगा है। बताया जा रहा है कि भगवंत मान सरकार के 20 से अधिक विधायक पार्टी छोड़ने की तैयारी कर चुके हैं। अगर ऐसा होता है तो पंजाब में आप की सरकार गिर जाएगी। हैरानी की बात तो ये है कि इस बात का दावा किसी विपक्षी नेता ने नहीं बल्कि पार्टी के ही नेता और आप के हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने किया है। ये खबर मीडिया में आने के बाद सियासी गलियारों में बवाल मच गया है और आम आदमी पार्टी ने अपने विधायकों को एकजुट करना शुरू कर दिया है।
28 विधायक दे सकते हैं इस्तीफा
Punjab Political Crisis जयहिंद ने कहा कि जो सांसद पार्टी छोड़कर गए हैं, उनमें से कई के साथ पहले दुर्व्यवहार हुआ, कई के साथ मारपीट भी हुई और दबाव बनाया गया। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे पार्टी के अंदर गंभीर खींचतान चल रही है। जयहिंद के 28 विधायकों वाले दावे ने पंजाब की राजनीति का तापमान और बढ़ा दिया है। उनके इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
मनीष सिसोदिया ने की केजरीवाल से मुलाकात
बता दें कि आम आदमी पार्टी में हलचल बढ़ गई है। आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया कल ही गुजरात से लौटे थे, जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे वह आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे थे। आज शनिवार सुबह ही पंजाब के मंत्री डॉ. बलवीर सिंह ने दिल्ली में सिसोदिया से मुलाकात की। डॉ. बलवीर सिंह ने कहा कि पंजाब में बीजेपी ‘ऑपरेशन लोटस’ चला रही है। सांसदों ने पंजाब से विश्वासघात किया।
गिर जाएगी पंजाब की मान सरकार
वहीं, पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी जल्द राज्यसभा के सभापति को पत्र देगी और दलबदल कानून के तहत राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल की सदस्यता खत्म करने की मांग करेगी। इसके लिए सांसद संजय सिंह उपराष्ट्रपति को ज्ञापन देंगे। चीमा ने कहा कि सिर्फ 3 ही सांसद भाजपा में गए हैं। 2 सांसदों स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता के फर्जी साइन किए गए हैं।
ये भी पढ़ें
- Today Live Breaking News and Updates 25th April 2026: ‘आप’ को एक और बड़ा झटका, स्वाति मालिवाल बीजेपी में शामिल, केजरीवाल पर लगाए आरोप
- Narayanpur News: रोशनी ने मिटा दिया अंधेरा, छत्तीसगढ़ के इस गांव में पहली बार पहुंची बिजली, अब बच्चों के सपनों को मिला उजाला
- West Bengal Election News: 2 साल पहले प्रेमी के साथ भाग गई थी बीवी.. पति को यकीन था आएगी वोट डालने, मतदान केंद्र में करता रहा इंतज़ार और फिर अचानक..

Facebook


