BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Tilda Murder News: राजधानी के पास हुई सनसनीखेज हत्या! चाकू से गोदा गया युवक, इस हाल में मिली लाश, पूरा मामला आपको चौंका देगा

छत्तीसगढ़ के रायपुर के तिल्दा वार्ड 15 से एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवक की हत्या का मामला प्रकाश में आया है।

tilda news

tilda news

muskan mishra
Published: 18 Dec 2025 | 12:35 pmModified: 18 Dec 2025 | 12:37 pm
HIGHLIGHTS
  1. तिल्दा वार्ड 15 में हत्या
  2. रेत के ढेर पर लाश मिली
  3. पेट और सीने पर चोटें

Tilda Murder News: तिल्दा: छत्तीसगढ़ के रायपुर के तिल्दा वार्ड 15 से एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवक की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, युवक की लाश रेत के ढेर पर पड़ी मिली, जिस पर पेट और सीने पर कई चोटों के निशान देखे गए। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक को चाकू से गोदा गया और उसकी हत्या की गई है।

पुलिस ने पूरे इलाके को किया सील

मृतक की पहचान ललित यादव निवासी नेवरा के रूप में हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और अज्ञात हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हमलावर अभी तक फरार हैं और पुलिस उनके पकड़ने के लिए सभी संभावित सुराग जुटा रही है।

FSL की टीमों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया

Tilda Murder News: घटना के बाद तिल्दा थाना पुलिस के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और क्राइम ब्रांच तथा FSL की टीमों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर लाश का सर्वेक्षण और फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हत्या योजना बद्ध रूप से की गई प्रतीत होती है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के संदर्भ में आसपास के लोगों से सूचना जुटाई जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने संदिग्ध गतिविधि देखी है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा ?

Tilda Murder News: पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पूरे इलाके में सघन चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया जाएगा। ललित यादव के परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है और उन्होंने आपराधिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

खरोरा में भी हुई ऐसी ही वारदात

यह मामला न केवल तिल्दा थाना क्षेत्र बल्कि पूरे रायपुर में चर्चा का विषय बन गया है। क्योंकि हाल ही में खरोरा से भी कुछ ऐसी ही खबर सामने आई है। दरअसल राजधानी के समीप स्थित खरोरा के किंग ढाबा में युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शिव कुमार के रूप में हुई है। इस हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पी रहा था शराब, अचानक किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक समेत कुल 11 युवक ढाबे में पार्टी करने गए थे। सभी युवक सिलतरा आबकारी वेयर हाउस में काम करते हैं और कोदवा सासा, पलारी के निवासी बताए जा रहे हैं। पार्टी के दौरान शिव कुमार अपने दो अन्य साथियों के साथ ढाबे के बाहर बैठकर शराब पी रहा था।

इसी दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात लुटेरे वहां पहुंचे और उन्होंने पहले बलौदाबाजार जाने का रास्ता पूछा। इसके बाद बाइक सवार एक युवक ने शिव कुमार का मोबाइल फोन लूटने का प्रयास किया। जब शिव कुमार ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके सीने में चाकू मार दिया।

इन्हें भी पढ़ें :-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: तिल्दा वार्ड 15, रायपुर।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Sensational murder took place in Tilda near the capital.

शहर की खबरें
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm