Tilda Jitendra Paal Murder Case: आखिरकार सुलझ गया ‘जितेंद्र पॉल हत्याकांड’.. तीन साल से फरार 3 आरोपी चढ़ें हत्थे, जानें क्यों हुआ था कत्ल
Tilda Jitendra Paal Murder Case: तिल्दा जितेंद्र पॉल हत्याकांड में तीन साल से फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में हत्या हुई थी।
Tilda Jitendra Paal Murder Case || Image- IBC24 News File
- तिल्दा क्षेत्र में जितेंद्र पॉल हत्याकांड सुलझा
- तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
- हत्या पुरानी रंजिश का परिणाम
रायपुर: राजधानी के तिल्दा क्षेत्र में हुए बहुचर्चित जितेंद्र पाल हत्याकांड में तीन साल से फरार चल रहे तीन आरोपियों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्याकांड पुरानी रंजिश का नतीजा था, जिसमें मृतक जितेंद्र पाल को चाकू से 22 से 23 वार कर मौत के घाट उतारा गया था। (Tilda Jitendra Paal Murder Case) पुलिस ने आरोपी फेन्टा उर्फ फिरन्ता पारधी, मनोज उईके और ईशु उईके को पकड़ लिया है।
ठेकेदार था मृतक जितेंद्र पाल
पुलिस के अनुसार, पिछले तीन साल से ये आरोपी दूसरे राज्यों में अपनी पहचान छिपाकर रह रहे थे। हत्याकांड का मास्टर माइंड रवि उईके पहले ही जबलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था और उसे रायपुर पुलिस के हवाले किया गया। जांच में सामने आया कि मृतक जितेंद्र पाल ठेकेदारी का काम करता था और पुराने विवाद के कारण इस जघन्य घटना को अंजाम दिया गया।
पूछताछ के साथ जाँच बढ़ी आगे
तिल्दा थाना में इस मामले में हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई है। (Tilda Jitendra Paal Murder Case) गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बाद रुपया शुरुआती कारोबार में 50 पैसे मजबूत
चैंपियंस लीग क्वार्टरफाइनल: हावर्ट्ज के गोल से आर्सेनल ने स्पोर्टिंग लिस्बन को हराया
अमेरिका और ईरान ने दो सप्ताह के संघर्षविराम पर सहमति जताई, इस्लामाबाद में वार्ता की संभावना
पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान को इस्लामाबाद में वार्ता के लिए आमंत्रित किया
उत्तर कोरिया ने अपने तट के पास एक मिसाइल का प्रक्षेपण किया: दक्षिण कोरिया

Facebook


