चैंपियंस लीग क्वार्टरफाइनल: हावर्ट्ज के गोल से आर्सेनल ने स्पोर्टिंग लिस्बन को हराया
चैंपियंस लीग क्वार्टरफाइनल: हावर्ट्ज के गोल से आर्सेनल ने स्पोर्टिंग लिस्बन को हराया
लंदन, आठ अप्रैल (एपी) काई हावर्ट्ज के इंजरी टाइम में किए गए गोल की मदद से आर्सेनल ने क्वार्टर फाइनल की पहले चरण में स्पोर्टिंग लिस्बन को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम चार में जगह बनाने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए।
एस्टाडियो जोस अल्वाल्डे स्टेडियम में जब लग रहा था कि मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त होगा तब स्थानापन्न खिलाड़ी हावर्ट्ज ने गोलकीपर रुई सिल्वा को छकाते हुए करीब से गोल दागकर आर्सेनल को अगले सप्ताह होने वाले दूसरे चरण के मैच से पहले महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी।
पुर्तगाल में खेले गए इस कड़े मुकाबले में हावर्ट्ज ने इंजरी टाइम के पहले ही मिनट में गैब्रियल मार्टिनेली के साथ मिलकर मैच का रुख बदल दिया। मार्टिनेली ने लिस्बन के डिफेंस को भेदकर गेंद बॉक्स के अंदर जर्मन खिलाड़ी हावर्ट्ज को दी जिन्होंने उस पर गोल करने में कोई गलती नहीं की।
हावर्ट्ज ने मैच के बाद कहा, ‘‘आखिरी समय में गोल करना हमेशा अच्छा लगता है। हम इस परिणाम से खुश हैं लेकिन अभी काम पूरा नहीं हुआ है। हमें अगले सप्ताह भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।’’
एपी
पंत
पंत

Facebook


