‘कांग्रेस के घोषणा पत्र समिति में अध्यक्ष के रूप में नहीं रहूंगा’ जानिए डिप्टी सीएम सिंहदेव ने क्यों कही ये बात

'कांग्रेस के घोषणा पत्र समिति में अध्यक्ष के रूप में नहीं रहूंगा' जानिए डिप्टी सीएम सिंहदेव ने क्यों कही ये बात! Congress Manifesto Committee

‘कांग्रेस के घोषणा पत्र समिति में अध्यक्ष के रूप में नहीं रहूंगा’ जानिए डिप्टी सीएम सिंहदेव ने क्यों कही ये बात

TS Singh Deo on Manipur Violence

Modified Date: July 8, 2023 / 02:04 pm IST
Published Date: July 8, 2023 2:04 pm IST

रायपुर: Congress Manifesto Committee छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसके चलते घमासान मचा हुआ है। चुनावी साल में प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का दौरा भी शुरू हो चुका है। वहीं, दूसरी ओर डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद टीएस सिंहदेव भी लगातार अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। लेकिन इस बीच डिप्टी सीएम सिंहदेव ने बड़ी बात कही है।

Read More: पंचायत चुनाव के साथ बंगाल में बढ़ती हिंसा…! फर्जी मतदान से नाराज मतदाताओं ने मतपेटी में लगाई आग, वीडियो आया सामने

Congress Manifesto Committee मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र समिति में मैंं अध्यक्ष के तौर नहीं रहूंगा। मुझे नहीं लगता कि समय उतना बचा है। पिछली बार लोगों से मिलकर काम किया था, लेकिन इस बार अब समय नहीं है। उस हिसाब से मैंने कहा है कि मैं नहीं रह पाऊंगा। हां लेकिन समिति में सदस्य के रूप में हमेशा उपलब्ध रहूंगा।

Read More: हिंसा और हत्याओं के बीच पश्चिम बंगाल का पंचायत चुनाव, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CM ममता बनर्जी पर साधा निशाना

वहीं, केदार कश्यप के जय वीरू की जोड़ी वाले बयान पर सिंहदेव ने कहा कि शोले पिक्चर को रिलीज हुए बहुत साल हो गए हैं। अब नई जोड़ी है काका बाबा की है, जो ताबड़तोड़ हिट होने वाली है।

Read More: कुछ दिन रुकिए भाजपाइयों को एकात्म परिसर में बोरे-बासी भी खिलवायेंगे, सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की अहम भूमिका थी। डिप्टी सीएम सिंहदेव अलग-अलग लोगों के बीच पहुंचकर उनकी मांगों के अनुसार ही चुनावी घोषणा पत्र तैयार किए थे।

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"