Mahadev Online Satta App Case: विकास गर्ग को कोर्ट ने फिर भेजा इतने दिनों की रिमांड पर, पूछताछ में किए हैं कई बड़े खुलासे, जल्द हो सकती है और गिरफ़्तारियां
Mahadev Online Satta App Case: महादेव सट्टा ऐप मामले में दिल्ली से गिरफ्तार विकास गर्ग को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
Mahadev Online Satta App Case/Image Credit: AI
- महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में गिरफ्तार विकास गर्ग को कोर्ट में किया गया पेश।
- विकास गर्ग को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।
- विकास ने 10 दिन की पूछताछ में ED के सामने कई बड़े राज उगले है।
Mahadev Online Satta App Case: रायपुर: बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में दिल्ली से गिरफ्तार EBIX कंपनी के मालिक विकास गर्ग को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। ED ने आरोपी विकास गर्ग को 10 दिन की कस्टोडियल रिमांड के बाद PMLA की विशेष कोर्ट में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने आरोपी विकास को 14 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। कोर्ट में पेशी के दौरान विकास के गुर्गे मीडिया से तस्वीर लेने के लिए टॉवल लगाने से लेकर कई अन्य जतन करते नजर आए। साथ ही गुर्गे ED के अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के सामने ही बदसलूकी समेत धमकाते नजर आए।
पूछताछ में विकास ने उगले कई राज
पुख्ता सूत्रों के मुताबिक आरोपी विकास ने 10 दिन की पूछताछ में ED के सामने कई बड़े राज उगले है। (Mahadev Online Satta App Case) महादेव ऑनलाइन सट्टा के संचालको से नितिन टिबरेवाल के जरिए घनिष्ठ संबंध होने के भी पुख्ता सुबूत मिलने के साथ साथ दोनों की पत्नियों के बैंक खातों में पैसे जमा करवाने के भी प्रमाण मिले है। पुख्ता सूत्रों के मुताबिक महादेव ऑनलाइन सट्टे की काली रकम को वाइट मनी में कनवर्ड करने के भी पुख्ता सुबूत मिले है।
कई बड़े लोगों की हो सकती है गिरफ्तारी
Mahadev Online Satta App Case: ईडी वकील के मुताबिक पूछताछ में सामने आए नामों के लोगो को PMLA 50 के तहत नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है। जिसके बाद ED कई बड़ी गिरफ्तारियां भी कर सकती है। फिलहाल PMLA की विशेष कोर्ट ने आरोपी विकास गर्ग को 14 दिन यानि 06 अगस्त तक न्यायिक रिमांड में रायपुर सेंट्रल जेल भेज दिया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Rahu Nakshatra Transit 2026: 2 अगस्त से राहु बदलेंगे नक्षत्र, इन लोगों के जीवन में आएगी खुशहाली, अटके काम होंगे पूरे, मिलेगा धन लाभ
- Chhatagarh Two Students Swept Away: छातागढ़ में डूबे दो स्टूडेंट्स.. दोस्तों के साथ पहुंचे थे जन्मदिन मनाने, NDRF ने शुरु किया खोजी अभियान लेकिन नहीं मिली कामयाबी
- PM Modi New Video Message : PM मोदी का एक और VIDEO! देर रात फिर आए सामने, ‘थैंक यू फ्रेंड्स’ कहकर दिया बड़ा संदेश

Facebook


