Rajim Kumbh Mela Video: ‘ये पठान है, थूककर बेचता है..’, राजिम कुंभ में आईडी के नाम पर शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, गाड़ी पर भाजपा नेता का नेमप्लेट

Rajim Kumbh Mela Video: 'ये पठान है, थूककर बेचता है..', राजिम कुंभ में आईडी के नाम पर शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, गाड़ी पर भाजपा नेता का नेमप्लेट

Rajim Kumbh Mela Video: ‘ये पठान है, थूककर बेचता है..’, राजिम कुंभ में आईडी के नाम पर शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, गाड़ी पर भाजपा नेता का नेमप्लेट

Rajim Kumbh Mela Viral Video/Image Sourec: IBC24

Modified Date: February 4, 2026 / 10:56 am IST
Published Date: February 4, 2026 10:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • राजिम कुंभ में शर्मनाक हरकत
  • ठेला दुकानदार से जातिगत गाली-गलौज
  • जमीन कारोबारी गिरफ्तार

राजिम: Rajim Kumbh Mela Video: राजिम कुंभ मेले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक जमीन कारोबारी पर ठेला दुकानदार के साथ जातिगत गाली-गलौज और मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

राजिम कुंभ में शर्मनाक हरकत (Rajim Kumbh Mela News)

जानकारी के अनुसार, रायपुर के गोबरा नवापारा निवासी जमीन कारोबारी अजय तिवारी ने राजिम कुंभ मेले में एक ठेला दुकानदार से बदसलूकी की। वायरल वीडियो में आरोपी दुकानदार से जबरन पहचान पत्र (आईडी) मांगते हुए और आपत्तिजनक जातिगत टिप्पणी करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में आरोपी यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “ये पठान हैं, ये थूककर बेचते हैं।” बताया जा रहा है कि यह घटना 1 फरवरी की है।

ठेला दुकानदार से जातिगत गाली-गलौज (Rajim viral video)

Rajim Kumbh Mela Video: शिकायतकर्ता शुभम शर्मा ने पुलिस को बताया कि आरोपी नशे की हालत में था और दुकानदार से गाली-गलौज कर रहा था। इस व्यवहार से आहत होकर उन्होंने राजिम थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर राजिम पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने आरोपी को भाजपा से जुड़ा बताते हुए सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने पूछा है कि क्या कुंभ मेले में व्यापार करने के लिए किसी प्रकार की आईडी अनिवार्य है। साथ ही दोषी पर सख्त कार्रवाई और कुंभ मेले में व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

जमीन कारोबारी गिरफ्तार (Rajim Kumbh Mela controversy)

Rajim Kumbh Mela Video: चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि आरोपी अपनी गाड़ी पर “सभापति नगर पंचायत राजिम” लिखा हुआ घूमता है, जबकि वह गोबरा नवापारा का निवासी बताया जा रहा है। इसे लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि यह पदनाम का दुरुपयोग है या लोगों को भ्रमित करने की कोशिश। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और वायरल वीडियो को साक्ष्य के रूप में खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।