Banheri Sarpanch Murder Case: सरपंच विक्रम रावत हत्याकांड मामले के गवाह पर हमला, अज्ञात लोगों ने मारी गोली, जानें अब कैसी है हालत
Banheri Sarpanch Murder Case: बहुचर्चित बनहेरी सरपंच विक्रम रावत हत्याकांड के गवाह को गोली मारी गई है। इस हमले में अजब रावत घायल हो गए हैं।
Banheri Sarpanch Murder Case/Image Credit: IBC24.in
- बनहेरी सरपंच विक्रम रावत हत्याकांड के गवाह को गोली मारी गई है।
- इस हमले में गवाह अजब रावत घायल हो गए हैं।
- गांव के आरोपी पक्ष के लोगों पर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है।
Banheri Sarpanch Murder Case: ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में साल 2023 में हुए बहुचर्चित बनहेरी सरपंच विक्रम रावत हत्याकांड मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां हत्याकांड के गवाह अजब रावत पर अज्ञात हमलावरों ने हमला करते हुए उन्हें गोली मार दी। इस हमले में मामले के गवाह अजब रावत गंभीर रूप से घायल हो गए। (Banheri Sarpanch Murder Case) अजब रावत को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में अजब रावत का इलाज जारी है।
अजब रावत पर क्यों हुआ हमला
Banheri Sarpanch Murder Case: मिली जानकारी के अनुसार, साल 2023 में बनहेरी सरपंच विक्रम रावत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अजब रावत इस पूरे मामले में गवाह थे। मंगलवार को अज्ञात लोगों ने उनको गोली मार दी। ये गोली अजब रावत की कमर में लगी, जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गया। (Banheri Sarpanch Murder Case) अजब रावत को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में अजब रावत का इलाज जारी है। वहीं कहा जा रहा है कि, गांव का आरोपी पक्ष लगातार अजब सिंह रावत पर गवाही न देने का आरोप बना रहे थे। वहीं अब अजब रावत को गोली मरी गई है। ऐसे में गांव के ही आरोपी पक्ष के लोगों पर अजब सिंह रावत को गोली मारने का आरोप लगा है। फ़िलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।
ग्वालियरः बनहेरी सरपंच हत्याकांड में बड़ा अपडेट, गवाह अजब रावत को मारी गई गोली #Gwalior #GwaliorCrime #MadhyaPradesh @GwaliorPolice https://t.co/yOjLJuJYYp
— IBC24 News (@IBC24News) February 4, 2026
क्या है पूरा मामला?
Banheri Sarpanch Murder Case: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ग्वालियर जिले के बनहेरी गांव के सरपंच विक्रम रावत की 9 अक्टूबर 2023 को दी दहाड़े हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने विक्रम रावत को गोलियों से भून दिया था। बताया जाता है कि, विक्रम जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरे वहाँ पहले से बाइक सवार युवक और (Banheri Sarpanch Murder Case) उनके साथियों ने घेरकर उन्हें गोलियों से भून दिया। इससे विक्रम की मौके पर ही मौत हो गयी थी।
56 दिन बाद हुई थी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी
Banheri Sarpanch Murder Case: पड़ाव थाना इलाके में हुई इस वारदात ने सभी को हिला के रख दिया था। इस हमले में विक्रम रावत को आठ गोलियां लगी थी। दिनदहाड़े हुआ यह हत्याकांड सीसीटीवी में कैद हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के आधार पर 13 लोगों को हत्याकांड का आरोपी बनाया था। (Banheri Sarpanch Murder Case) हत्याकांड में पीएफ कमिश्नर मुकेश रावत मुख्य साजिशकर्ता आरोपी थे। ग्वालियर पुलिस ने मुकेश की गिरफ्तारी पर 10 हज़ार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। कड़ी मशक्कत और जांच के बाद पुलिस ने वारदात के 56 दिनों बाद 05 दिसंबर 2023 को पीएफ कमिश्नर मुकेश रावत को गिरफ्तार कर लिया था।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Ghaziabad Suicide News: ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंसी तीन नाबालिग लडकियां, देर रात उठाया खौफनाक कदम, जानकर पुलिस भी रह गई हैरान
- CG Teacher Vacancy 2026 Notification PDF: 5000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती पर शिक्षा विभाग ने लगाई मुहर, तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए कब जारी होगा नोटिफिकेशन
- Share Market Today: सुबह-सुबह गिफ्ट निफ्टी ने दिया इशारा, निवेशकों के मन में सवाल.. आज बाजार हिलेगा या रहेगा ज्यों का त्यों?

Facebook


