Shalimar Express News : नशे में धुत चार युवक ट्रेन में करने लगे ऐसी गंदी हरकत, यात्रियों ने देखा तो कर दी शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

शालीमार एक्सप्रेस में शराब के नशे में धुत चार युवकों ने खुलेआम हुड़दंग मचाया, जिससे यात्रियों को शिकायत करनी पड़ी। रेलवे प्रशासन की तत्परता से आरोपियों को डोंगरगढ़ में उतारकर जीआरपी पुलिस के हवाले किया गया।

Shalimar Express News : नशे में धुत चार युवक ट्रेन में करने लगे ऐसी गंदी हरकत, यात्रियों ने देखा तो कर दी शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

Shalimar Express News/ Image Source : IBC24

Modified Date: December 17, 2025 / 10:38 am IST
Published Date: December 17, 2025 10:38 am IST
HIGHLIGHTS
  • शालीमार एक्सप्रेस में शराब के नशे में चार युवकों ने यात्रियों से की बदसलूकी
  • गोंदिया स्टेशन पर टीटीई से भी की अभद्रता, यात्रियों ने की शिकायत
  • डोंगरगढ़ स्टेशन पर उतारकर जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shalimar Express News  डोंगरगढ़ : शालीमार एक्सप्रेस में शराब के नशे में धुत चार बदमाशों द्वारा हुड़दंग और अशांति फैलाने का गंभीर मामला सामने आया है। रेलवे प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब के नशे में ट्रेन में चढ़े थे आरोपी

Shalimar Express News  मिली जानकारी के अनुसार, चारों आरोपी नागपुर से ट्रेन में चढ़े थे। चारों आरोपी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि चारों आरोपी शराब के नशे में धुत थे। ट्रेन में चढ़ते ही चारों बदमाश अन्य यात्रियों से गाली-गलौच करते हुए रौब दिखाने लगे। गोंदिया स्टेशन पहुंचने पर कुछ यात्रियों ने ट्रेन के टीटीई से इस मामले की शिकायत की। जब टीटीई ने आरोपियों से पूछताछ की, तो उन्होंने टीटीई से भी बदतमीजी की।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Shalimar Express News  टीटीई ने तुरंत रेलवे प्रशासन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद चारों आरोपियों को डोंगरगढ़ स्टेशन में उतारकर जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.