Rajnandgaon Suicide News: युवक ने होटल के कमरे में लगाई फांसी! शव के पास से गोलियों के खाली पत्ते और सुसाइड नोट भी बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Rajnandgaon Suicide News: युवक ने होटल के कमरे में लगाई फांसी! शव के पास से गोलियों के खाली पत्ते और सुसाइड नोट भी बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Rajnandgaon Suicide News/Image Source: IBC24
- होटल के कमरे में युवक ने की आत्महत्या
- गोलियों के खाली पत्ते और सुसाइड नोट बरामद
- पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
राजनांदगांव : Rajnandgaon Suicide News: राजनांदगांव शहर के रेवाड़ीह चौक स्थित एक निजी होटल में युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार निजी होटल के कमरा नंबर 306 में आज सुबह एक युवक की लाश मिली। मृतक की पहचान 29 वर्षीय शुभम देवांगन निवासी अंबागढ़ चौकी के रूप में हुई है। बताया गया है कि शुभम कल होटल में ठहरा हुआ था। आज सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला, तो होटल प्रबंधन ने किसी अनहोनी की आशंका में स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
Rajnandgaon Suicide News: मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में युवक का शव बरामद किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि युवक के शव के पास से गोलियों के खाली पत्ते और सुसाइड नोट भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि युवक ने आत्महत्या की है। मामले की पूरी परिस्थितियों की जांच जारी है।

Facebook


