Ramanujganj Bulldozer Action: छत्तीसगढ़ में बुलडोजर एक्शन, यहां के 23 मकान ध्वस्त, 7.75 एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
Ramanujganj Bulldozer Action: रामानुजगंज में प्रशासन ने 23 पक्के मकानों को ध्वस्त कर करीब 7.75 एकड़ सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया।
Ramanujganj Bulldozer Action /Image: IBC24 File
- रामानुजगंज के रामचंद्रपुर गांव में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
- छात्रावास की जमीन पर बने 23 पक्के मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया
- करीब 7.75 एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया
Ramanujganj Bulldozer Action: छत्तीसगढ़ में अवैध कब्जे पर लगातार करवाई जारी है, इसी कड़ी में आज बलरामपुर के रामानुजगंज स्थित रामचन्द्रपुर गांव में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छात्रावास की जमीन पर वर्षों से कब्जा कर बनाए गए पक्के मकानों पर बुलडोजर चलाया गया है। अब तक 23 मकानों को ध्वस्त कर करीब 7.75 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है। भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई है।
नोटिस जारी कर कब्जा हटाने के दिए थे निर्देश
जानकारी के मुताबिक, प्रशासन द्वारा कई बार नोटिस जारी कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान अब तक 23 मकानों को ध्वस्त किया जा चुका है और करीब 7.75 एकड़ भूमि को खाली कराया गया है। मौके पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें
- Pathalgaon News: IBC24 की खबर का बड़ा असर, मंडल संयोजक पद से हटाए गए परमानंद पैकरा, जानें अब किसे मिला नया प्रभार?
- CG Electricity Bill on 200 Units: छत्तीसगढ़ में 200 यूनिट खपत पर कितना बिजली का बिल देना होगा? अब सरकार ने बताया 45 पैसे बढ़ने के बाद उपभोक्ताओं पर कितना होगा असर
- Air India Cheap Flight Tickets: अब सस्ती होगी हवाई यात्रा, एयर इंडिया ने लॉन्च किया नया बेसिक टिकट, सफर से पहले जान लीजिए क्या है नया प्लान?
- NEET Exam Bus Fare Discount: नीट अभ्यर्थियों को राज्य सरकार का बड़ा तोहफा, बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत छूट, लेकिन दिखाना होगा ये चीज
- UP School Holiday Extended: छात्रों के लिए गुड न्यूज़, राज्य सरकार ने अचनाक बढ़ाई गर्मी की छुट्टियां, जानें कब खुलेंगे स्कूल

Facebook


