अजगर ने स्कूल को बना लिया था ठिकाना, बच्चों की नजर पड़ी तो उड़ गए होश, घंटो मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू

अजगर ने स्कूल को बना लिया था ठिकाना, बच्चों की नजर पड़ी तो उड़ गए होशः Rescue of 12 feet python snake from the school of Dhamtari district

अजगर ने स्कूल को बना लिया था ठिकाना, बच्चों की नजर पड़ी तो उड़ गए होश, घंटो मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: July 5, 2022 4:55 pm IST

धमतरी:   Rescue of 12 feet python snake  जिले के नगरी ब्लाक के चर्रा स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बच्चों ने स्कूल में 12 फीट देखा। आनन-फानन में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को काफी मशक्कत के बाद पकड़ा और जंगलों में छोड़ दिया।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए  यहां Click करें*<<

Read more : अब वाहनों में लगाना होगा इस तरह के टायर, 1 अक्टूबर से लागू होगा नियम, सरकार ने जारी किए निर्देश

Rescue of 12 feet python snake  मिली जानकारी के अनुसार नगरी ब्लाक के चर्रा गांव के स्कूल में रोज की तरह बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल पहुंच हुए थे। इसी दौरान बच्चों ने वहां सांप देखा। इसके बाद बच्चे सहम गए और शिक्षकों और पालकों को इसकी सूचना दी। इसके बाद इसकी सुचना तत्काल वन विभाग को दी गई।

Read more : ‘जमीन से निकलने लगा पानी…फिर चलने लगी तेज हवाएं’ गांव में दिखा अजूबा नजारा, चमत्कार मानकर पूजा करने उमड़ी भीड़

सिहावा थाना में भी घुसा था जहरीला सांप

पिछले दिनों क्षेत्र के सिहावा थाना में एक जहरीला सांप घुस गया था। थाने के अंदर सांप घुसने से पुलिस अधिकारी व जवानों में हड़कंप मच गया। थाने के भीतर सांप घूम रहा था। पुलिस ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। बिड़गुड़ी डिप्टी रेंजर राजेन्द्र परिहार थाना पहुंचे। मशक्कत के बाद सांप को डिब्बे में पकड़ा गया और फिर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ा दिया गया।

Read more : बड़ी और ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।