हरियाणा के विधायकों की वापसी आज, रायपुर पहुंचा प्राइवेट प्लेन, इधर मेफेयर रिसॉर्ट में बढ़ी हलचल
हरियाणा के विधायकों की वापसी आज, रायपुर पहुंचा प्राइवेट प्लेनः Return of Haryana MLAs, private plane reached Raipur
रायपुरः राज्यसभा चुनाव में सेंधमारी की आशंका की वजह से हरियाणा से रायपुर लाए गए कांग्रेस विधायक आज वापस लौट जाएंगे। इन विधायकों को लेने एक प्राइवेट प्लेन रायपुर पहुंच गया है। ये प्लेन के शाम 6 बजे राजधानी से उड़ान भरेगी। बताया जा रहा है कि सभी विधायक रायपुर से दिल्ली जाएंगे। उसके पहले छत्तीसगढ़ के सीएम और हरियाणा राज्यसभा चुनाव के ऑबजर्वर भूपेश बघेल विशेष विमान से चंडीगढ़ जाएंगे।
Read more : पैंगबर पर टिप्पणी विवाद: यहां हिंदू मंदिर पर हमला, तोड़ी बजरंगबली की प्रतिमा
इधर नवा रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में हलचल बढ़ गई है। इसी रिसॉर्ट में हरियाणा के विधायकों को ठहराया गया है। हरियाणा से राज्यसभा प्रत्याशी अजय माकन मेफेयर रिसॉर्ट से बाह निकल गए हैं। उसके बाद से गाड़ियों की भी आवाजाही बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि ये विधायक कभी भी रिसॉर्ट से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो सकते हैं।
Read more : छत्तीसगढ़: बिलासपुर की छात्रा की राजस्थान कोटा में हत्या का मामला, आरोपी युवक गुजरात से गिरफ्तार

Facebook


