Sakti Vedanta Power Plant Blast : वेदांता प्लांट हादसे में मौतों का आंकड़ा 21 पार! एक और मजदूर की मौत, अब बिलासपुर आयुक्त करेंगे बड़ी जांच

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। एक और मजदूर की मौत के बाद सरकार ने मामले की जांच बिलासपुर आयुक्त को सौंप दी है।

Sakti Vedanta Power Plant Blast : वेदांता प्लांट हादसे में मौतों का आंकड़ा 21 पार! एक और मजदूर की मौत, अब बिलासपुर आयुक्त करेंगे बड़ी जांच

Sakti Vedanta Power Plant Blast / Image Source ; FILE

Modified Date: April 17, 2026 / 11:38 pm IST
Published Date: April 17, 2026 11:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वेदांता हादसे में मौतों का आंकड़ा 21 पहुंचा
  • कई मजदूर घायल, अस्पतालों में इलाज जारी
  • बिलासपुर आयुक्त को सौंपी गई जांच

सकती : Sakti Vedanta Power Plant Blast  छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता पावर प्लांट हादसे के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस हादसे में अब मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई। इस हादसे में एक और मजदूर की मौत की पुष्टि कलेक्टर ने की है। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के सिंगरौली निवासी किस्मत अली के रूप में हुई है। वहीं कई अन्य घायलों का इलाज जारी है। सभी का उपचार रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर और खरसिया के अस्पतालों में जारी है। घटना के बाद अभी भी इलाके में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।

Vedanta Plant Accident Death Toll बिलासपुर आयुक्त करेगी मामले की जाँच

इस मामले में यह भी अपडेट सामने आया है की वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच बिलासपुर आयुक्त करेंगे। इस संबंध में अब सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि सीएम साय ने इसकी घोषणा की थी।उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल 2026 को प्लांट की बॉयलर यूनिट-1 में स्टीम पाइप से जुड़े वाटर सप्लाई पाइप के ज्वाइंट में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना घटित हुई।

कई श्रमिक घायल

इस दुर्घटना में कई श्रमिकों की मृत्यु एवं बहुत से श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा आयुक्त, बिलासपुर संभाग को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच के लिए निर्धारित बिंदुओं में घटना कब और कैसे घटित हुई, घटना के कारण एवं परिस्थितियां तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपाय शामिल हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.