Sakti Vedanta Plant Blast Update / Image Source : FILE
सक्तीः Sakti Vedanta Power Plant News छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में अब मृतकों की संख्या 17 से बढ़ कर 19 हो गई है। इलाज के दौरान दोनों मजदूर की मौत हो गई वहीं कई घायलों का इलाज जारी है। सभी का उपचार रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर और खरसिया के अस्पतालों में जारी है। घटना के बाद अभी भी इलाके में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।इस बात की पुष्टि SP प्रफुल्ल ठाकुर ने की है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन ने मुआवजे का ऐलान किया है। प्लांट ने मृतकों के परिजनों को 35 लाख और घायलों के परिवार को 15 लाख रुपए देने की घोषणा की है। Sakti Vedanta Plant Blast Update इसके अलावा मृतकों के परिवार को स्थायी नौकरी देने की घोषणा भी प्लांट ने की है। फ़िलहाल प्लांट को तीन लेयर में बैरिकेडिंग कर दिया गया है, ताकि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति अंदर न जा सके। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और प्लांट के अंदर आने-जाने पर फिलहाल पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को वेदांता पावर प्लांट में दोपहर के समय सभी मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बॉयलर ब्लास्ट हो गया और तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद पूरे प्लांट में धुआं धुआं हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम प्लांट पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। घायलों को बाहर निकाल अस्पताल भिजवाया गया। वहीं इस हादसे में कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इस घटना को लेकर पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और सीएम विष्णु देव साय ने दुख जताया है।
इन्हे भी पढ़ें:-