SP Ankita Sharma: मां चंद्रहासिनी के दरबार पहुंची एसपी अंकिता शर्मा, मंदिर आए श्रद्धालुओं को बांटे हेलमेट, सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
SP Ankita Sharma: मां चंद्रहासिनी के दरबार पहुंची एसपी अंकिता शर्मा, मंदिर आए श्रद्धालुओं को बांटे हेलमेट, सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

SP Ankita Sharma/ Image Credit: IBC24
- पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा जिले के माँ चंद्रहासिनी मंदिर पहुंची।
- उन्होंने मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को निःशुल्क हेलमेट भी दिए।
- कन्याओं से भेंट की साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
सक्ती। SP Ankita Sharma: चैत्र नवरात्रि के अवसर पर जिले के चंद्रपुर में विराजित माँ चंद्रहासिनी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिसे देखते हुए एसपी अंकिता शर्मा ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए नवरात्रि के दिनों में भीड़ भाड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
चैत्र नवरात्र पर्व पर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा जिले के माँ चंद्रहासिनी मंदिर पहुंची और दर्शन करने के साथ ही कन्याओं से भेंट की साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को निःशुल्क हेलमेट भी दिए और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि, हेलमेट वितरण का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को सुरक्षा से अवगत कराना बल्कि हेमलेट के नियमित उपयोग को बढ़ावा देना भी था।
SP Ankita Sharma: वहीं इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कहा कि, सड़क दुर्घटनाओं के दौरान हेलमेट न पहनने के कारण आज अधिकतर मामलों में लोगों की जान चली जाती है , हेलमेट सिर को चोट से बचने का सबसे प्रभाव साधन है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि, सभी लोग हेलमेट का नियमित रुप से उपयोग करें और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: एसपी अंकिता शर्मा नवरात्रि के दौरान माँ चंद्रहासिनी मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने दर्शन किए, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
लेखक के बारे में
Web Title: SP Ankita Sharma reached the court of Maa Chandrahasini, distributed helmets to the devotees who came to the temple
सक्ती
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm