Chhattisgarh Naxal Operation News: छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन तेज! गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- मार्च 2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद, गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh Naxal Operation News: छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन तेज! गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- मार्च 2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद, गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh Naxal Operation News/Image Source: IBC24
- छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन तेज
- गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान
- मार्च 2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद
रायपुर: Chhattisgarh Naxal Operation News: छत्तीसगढ़ में लाल आतंक खात्मे की ओर है। एक के बाद एक बड़े नक्सली नेताओं के एनकाउंटर और सरेंडर की खबरे आम बात हो गई है। ऐसे में अब प्रदेश में लाल आतंक का अंत बेहद करीब माना जा रहा है। नक्सल ऑपरेशन को लेकर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के अभियान के दौरान 1100 से अधिक हथियार बरामद किए गए हैं। बरामद हथियारों में एके-47, एसएलआर और इंसास जैसी अत्याधुनिक राइफलें शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन तेज (Vijay Sharma Statement)
Chhattisgarh Naxal Operation News: गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि वर्तमान सरकार के ऑपरेशन में अब तक 532 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं। वहीं 2004 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 2700 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की रणनीति और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक पूरे प्रदेश से नक्सलवाद खत्म करने के लक्ष्य के साथ सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है और यह लक्ष्य हासिल किया जाएगा। गृहमंत्री ने आगे कहा कि मैं उस दिन की प्रतीक्षा करता था जब सरेंडर करने वालों की संख्या गिरफ्तार किए गए नक्सलियों से अधिक होगी। डेढ़ साल के इंतजार के बाद वह समय आ गया है। आज सरेंडर करने वालों की संख्या गिरफ्तार होने वालों से ज्यादा है यह प्रसन्नता का दिन है।
प्रेस वार्ता – पुलिस एवं गृह विभाग द्वारा किए गए कार्यों तथा आगामी कार्ययोजना की जानकारी pic.twitter.com/poZUDNRTEy
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) February 13, 2026
बस्तर में शांति के बाद होगी बड़ी भर्ती (Bastar Fighters Recruitment 2026)
Chhattisgarh Naxal Operation News: गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में जब बस्तर में शांति की स्थापना होगी तब वहां सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए स्थानीय युवाओं को अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2500 बस्तर फाइटर्स की भर्ती निकाली जाएगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स में 1000 पदों पर भर्ती होगी। जेल विभाग में 100 पदों और स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के लिए 500 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Facebook


