Pakistan Player News Today: सड़क पर ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने गुजारी रात, मैनेजमेंट ने नहीं किया होटल का पेमेंट, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले खेल जगत से आई बड़ी खबर

Pakistan Player News Today: सड़क पर ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने गुजारी रात, मैनेजमेंट ने नहीं किया होटल का पेमेंट, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले खेल जगत से आई बड़ी खबर

Pakistan Player News Today: सड़क पर ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने गुजारी रात, मैनेजमेंट ने नहीं किया होटल का पेमेंट, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले खेल जगत से आई बड़ी खबर

Pakistan Player News Today: सड़क पर ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने गुजारी रात, मैनेजमेंट ने नहीं किया होटल का पेमेंट, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले खेल जगत से आई बड़ी खबर / Image: IBC24 Customized

Modified Date: February 13, 2026 / 01:51 pm IST
Published Date: February 13, 2026 1:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • होटल का भुगतान न किए जाने के कारण बुकिंग रद्द कर दी गई
  • खिलाड़ियों को बताया गया था कि भुगतान एडवांस में कर दिया गया
  • एक ही कमरे में 2-3 खिलाड़ियों को रुकना पड़ा

कैनबरा: Pakistan Player News Today खेल जगत में इन दिनों पाकिस्तानी खिलाड़ियों के तारे बेहद ज्यादा गर्दीश में चल रहे हैं। जहां एक ओर टी20 विश्वकप प्रतियोगिता में बॉलिंग एक्शन को लेकर स्पिनर उस्मान तारिक को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है तो दूसरी ओर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सड़क पर रात बितानी पड़ी है। बताया जा रहा है कि महासंघ ने होटल का भुगतान नहीं किया, जिसके चलते खिलाड़ियों को सड़क पर ही रात गुजारनी पड़ी। इतना ही नहीं होटल की बुकिंग रद्द होने के बाद अधिकारियों को भी सड़क पर ही रहना पड़ा।

रोड पर बिताई पूरी रात

Pakistan Player News Today मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान हॉकी टीम होबार्ट में एफआइएच प्रो लीग के दूसरे चरण में भाग लेने ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी। यहां कैनबरा में उनका मैच होना था, लेकिन मैच से पहले होटल पहुंचते ही टीम को जोर का झटका लगा। पाकिस्तानी टीम के अधिकारियों ने जैसे ही होटल में प्रवेश किया मैनेजमेंट ने जानकारी दी कि पाकिस्तान हॉकी महासंघ की ओर से होटल का भुगतान नहीं किया था, जिसके चलते उनकी बुकिंग रद्द कर दी गई है। बताया गया कि खिलाड़ियों के लिए पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने फोर स्टार होटल बुक किया था, लेकिन भुगतात नहीं किया।

मैनेजमेंट ने नहीं किया होटल का भुगतान

पाकिस्तान हॉकी टीम को बताया गया था कि पाकिस्तान खेल बोर्ड और पीएचएफ ने कैनबरा में उनके रहने के लिए सारे भुगतान कर दिए हैं। सूत्र ने कहा कि लेकिन पिछले सप्ताह कैनबरा पहुंचने पर पता चला कि उस होटल में कोई बुकिंग थी ही नहीं। टीम के मुख्य कोच ताहिर जमान टाइम जोन अलग होने के कारण पीएसबी और पीएचएफ अधिकारियों से संपर्क नहीं कर सके।

2-3 से मिली हार

सूत्र ने कहा कि ताहिर ने उन्हें इस स्थिति के बारे में बताया कि लाहौर से लंबा सफर करके आए खिलाड़ियों के पास आराम करने की कोई जगह नहीं है। हॉकी पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल है और टीम प्रो लीग में ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी जैसी शीर्ष टीमों से खेल रही है। सूत्र ने बताया कि कई घंटे बाहर इंतजार करने के बाद होटल प्रबंधन ने खिलाड़ियों को कुछ कमरे दिए। सूत्र ने कहा कि कमरे उपलब्ध नहीं थे लिहाजा एक ही कमरे में दो तीन खिलाड़ी रूके और अगले दिन ऑस्ट्रेलिया से मैच खेलने स्टेडियम गए, जिसमें 2-3 से पराजय मिली।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"