Sharabi Shikshak ka Video Viral | Photo Credit: AI
शिवपुरी: Sharabi Shikshak ka Video Viral जिले के करैरा अनुविभाग के ग्राम लालपुर में शासकीय माध्यमिक स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुंचे और काफी लडख़डाकर चल रहे थे। बच्चों ने जब शिक्षक को शराब के नशे में देखा तो परिजनो को सूचना दी। इस पर से काफी ग्रामीण स्कूल पहुंचे और नशे में मौजूद शिक्षक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
Sharabi Shikshak ka Video Viral ग्रामीणों की मानें तो लालपुर स्कूल में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक राकेश बाथम शराब पीने के आदि है और हर रोज स्कूल में शराब पीकर आते है। मंगलवार को भी वह शराब के नशे में स्कूल पहुंचे तो इसकी सूचना कुछ बच्चों ने गांव में दे दी। इसके बाद कुछ ग्रामीण स्कूल पहुंचे और शिक्षक राकेश बाथम से कहा कि आप शराब के नशे में स्कूल आते हो।
ऐसे में बच्चों पर इसका कैसा प्रभाव पड़ेगा। जब ग्रामीण शिक्षक का वीडियो बनाने लगे तो शिक्षक ने कहा कि बना लो मेरा वीडियो बना लो, कोई फर्क नही पड़ता। इसके बाद ग्रामीणों ने स्कूल परिसर को देखा तो स्कूल भवन के पीछे शराब के कई खाली वारदाने मिले और साथी शिक्षकों ने भी बताया कि राकेश काफी समय से स्कूल में ही शराब पीता है और मना करने पर विवाद करने लगता है।