CM Sai On Hemant Soren : ‘सोरेन परिवार ने आदिवासियों को लूट कर अपना घर भरा’, सीएम साय ने पूर्व मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
CM Sai On Hemant Soren : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है।
Chhattisgarh E-Governance Model
रायपुर : CM Sai On Hemant Soren : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम साय ने लिखा कि, हेमंत सोरेन ने आदिवासियों को अपमानित किया। BJP को घोटाले के आरोपी से प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। BJP ने आदिवासी बहुलता को देखते 2 राज्य बनाए छग और झारखंड।
CM Sai On Hemant Soren : सीएम साय ने आगे कहा कि, आदिवासियों के कल्याण के लिए केंद्र में अलग मंत्रालय बनाया। PM मोदी ने आदिवासी महिला को भारत का राष्ट्रपति बनाया। हम आदिवासी को राष्ट्रपति भवन में भेजना चाहते हैं, जबकि सोरेन परिवार ने आदिवासियों को लूट कर अपना घर भरा। ऐसे भ्रष्टाचारियों का आज भारत में कोई स्थान नहीं है।

Facebook


