Train Stopped Viral Video: क्या समोसे के लिए लोको-पायलट ने रोकी थी ट्रेन?.. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर सामने आई रेलवे की सफाई, आप भी पढ़ें

Train Stopped Viral Video Fact Check By Western Railway: राऊ में ट्रेन रोककर समोसा खरीदने का वायरल दावा गलत निकला, रेलवे जांच में रेड सिग्नल और ट्रैक कार्य वजह।

Train Stopped Viral Video: क्या समोसे के लिए लोको-पायलट ने रोकी थी ट्रेन?.. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर सामने आई रेलवे की सफाई, आप भी पढ़ें

Train Stopped Viral Video Fact Check By Western Railway || Image- Western Railway X

Modified Date: July 8, 2026 / 03:52 pm IST
Published Date: July 8, 2026 3:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रेलवे जांच में वायरल दावा गलत साबित हुआ।
  • रेड सिग्नल और ट्रैक मेंटेनेंस से रुकी थी ट्रेन।
  • स्पेयर लोको पायलट ने ठहराव के दौरान खरीदा नाश्ता।

इंदौर: शहर के राऊ रेलवे स्टेशन के पास गुड्स ट्रेन रोककर लोको पायलट के समोसा-कचौड़ी खरीदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे ने मामले की जांच पूरी कर ली है। जांच रिपोर्ट में वायरल दावे को गलत बताया गया है। (Train Stopped Viral Video Fact Check By Western Railway) सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर वेस्टर्न रेलवे ने इस मामले पर पोस्ट भी किया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

दरअसल मंगलवार को वायरल हुए वीडियो में दावा किया गया था कि लोको पायलट ने समोसा-कचौड़ी खरीदने के लिए गुड्स ट्रेन रोक दी। वीडियो में एक रेलवे कर्मचारी ट्रेन से उतरकर नाश्ता खरीदता दिखाई दिया था।

दरअसल रेलवे की जांच में सामने आया कि जिस समय ट्रेन राऊ के पास रुकी थी, उस समय आगे ट्रैक पर मेंटेनेंस कार्य चल रहा था और सिग्नल रेड था। सुरक्षा नियमों के तहत ट्रेन को वहीं रोकना अनिवार्य था। यानी ट्रेन ऑपरेशनल कारणों से रुकी थी, न कि नाश्ता खरीदने के लिए। (Train Stopped Viral Video Fact Check By Western Railway) जांच रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन में लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट के अलावा एक स्पेयर लोको पायलट भी मौजूद था। ट्रेन के निर्धारित ठहराव के दौरान वही स्पेयर लोको पायलट नीचे उतरा और पास की दुकान से समोसा-कचौड़ी खरीदकर वापस ट्रेन में सवार हो गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

लोको पायलट को नहीं माना गया दोषी

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह गुड्स ट्रेन महू से इंदौर की ओर आ रही थी। जांच में लोको पायलट की ओर से किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन के सबूत नहीं मिले। इसलिए उन्हें इस मामले में दोषी नहीं पाया गया। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल किया गया दावा भ्रामक था। ट्रेन का ठहराव पूरी तरह सिग्नल रेड और ट्रैक मेंटेनेंस के कारण था, जबकि नाश्ता खरीदने वाला व्यक्ति स्पेयर लोको पायलट था, जिसने निर्धारित ठहराव के दौरान दुकान से समोसा-कचौड़ी खरीदी।

इन्हें भी पढ़ें:

फीफा ने अमेरिकी फुटबॉल टीम के दो स्टाफ सदस्यों को निलंबित किया

ईरान पर अमेरिका के हमलों के बाद बहरीन में मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाला सायरन बजा

होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन पोतों को निशाना बनाने के बाद अमेरिका ने ईरान पर हमले किए

अमेरिका ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर निज्जर हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप लगाया

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त , 125 रन से हारे


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown