Atmanand School Vacancy 2026: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर लगी रोक, पात्र-अपात्र सूची जारी होने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने अचानक लिया फैसला

Ads

Atmanand School Vacancy 2026: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर लगी रोक, पात्र-अपात्र सूची जारी होने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने अचानक लिया फैसला

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 10:43 AM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 10:44 AM IST

Atmanand School Vacancy 2026: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर लगी रोक, पात्र-अपात्र सूची जारी होने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने अचानक लिया फैसला / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • आत्मानंद स्कूलों में संविदा शिक्षक भर्ती पर तत्काल प्रभाव से रोक
  • लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश के बाद भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई
  • शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्कूल खुलने की तारीख बढ़ाने के संकेत दिए

सुकमा: Atmanand School Vacancy 2026 जिले में संचालित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पावारास सुकमा, कोण्टा, कुकानार एवं तोंगपाल के शैक्षिक पदों पर संविदा सहायक शिक्षक, प्री-प्राईमरी शिक्षकों की व्यवस्था किये जाने हेतु इस कार्यालय का संशोधित विज्ञापन जारी कर इच्छुक आवेदकों से दिनांक 20 अप्रैल 2026 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। 13 मई 2026 के तहत् प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरान्त अभ्यर्थियों का पात्र-अपात्र सूची जारी कर दिनांक 22 मई 2026 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया था।

शिक्षकों की भर्ती पर लगी रोक

Atmanand School Vacancy 2026 कार्यालय संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय छ.ग. रायपुर का पत्र द्वारा 30 मई 2026 के तहत् स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालया में प्रचलित संविदा भर्ती को तत्काल स्थगित करने के निर्देश प्राप्त होने के फलस्वरूप सुकमा जिला अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पावारास, कोण्टा, कुकानार एवं तोंगपाल हेतु शैक्षिक पद सहायक शिक्षक (हिन्दी, गणित, विज्ञान) एवं प्री-प्राईमरी शिक्षक के पदो हेतु विज्ञापित पद एवं पात्र-अपात्र सूची को तत्काल स्थगित किया जाता है। सुकमा जिले के वेबसाइट https://sukma.gov.in/ पर प्रकाशित कर दी गई है।

5000 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती

दूसरी ओर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में 5 हजार संविदा शिक्षकों की भर्ती के बाद 5 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती भी की जाएगी। इस तरह शिक्षा विभाग में कुल 10 हजार पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच स्कूल खुलने की संभावित तारीख को लेकर भी शिक्षा मंत्री ने संकेत दिए। उन्होंने कहा कि नया शैक्षणिक सत्र जुलाई में शुरू होगा। यदि अगले एक सप्ताह तक मौसम की स्थिति इसी तरह बनी रहती है तो 16 जून से खुलने वाले स्कूलों की तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है। सरकार मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

20 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दिया

शिक्षक भर्ती को लेकर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस लगातार भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में विभिन्न विभागों में 20 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दिया है। उन्होंने कहा कि लगभग हर रविवार को किसी न किसी भर्ती परीक्षा का आयोजन हो रहा है और सरकार युवाओं को रोजगार देने के अपने वादे पर लगातार काम कर रही है।

ये भी पढ़ें

सुकमा जिले में किस भर्ती प्रक्रिया को स्थगित किया गया है?

सुकमा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पावारास, कोण्टा, कुकानार और तोंगपाल में संविदा सहायक शिक्षक एवं प्री-प्राइमरी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को स्थगित किया गया है।

भर्ती प्रक्रिया पर रोक क्यों लगाई गई?

लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर द्वारा 30 मई 2026 को जारी निर्देश के बाद चल रही संविदा भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का आदेश दिया गया है।

किन पदों की भर्ती पर रोक लगी है?

सहायक शिक्षक (हिंदी, गणित एवं विज्ञान) तथा प्री-प्राइमरी शिक्षक पदों के लिए जारी भर्ती प्रक्रिया को रोका गया है।

क्या पात्र-अपात्र सूची भी निरस्त कर दी गई है?

नहीं, पात्र-अपात्र सूची निरस्त नहीं की गई है, लेकिन उसे और भर्ती प्रक्रिया को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।

भर्ती संबंधी जानकारी कहां देखी जा सकती है?

उम्मीदवार सुकमा जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित जानकारी और आदेश देख सकते हैं।