Gorakhpur Girls Hostel Bathroom Video: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में वॉर्डन ने लगवाया कैमरा, खास वजह से रिकॉर्ड कर रही थी छात्राओं का प्राइवेट वीडियो, रिकॉर्डिंग हुआ वायरल / Image : Viral Video
गोरखपुर: Gorakhpur Girls Hostel Bathroom Video शहर के मोहद्दीपुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बाथरूम से मेबाइल छिपाकर रखा गया था जिसका कैमरा चालू हालत में पाया गया है। बाथरूम में मोबाइल लगे होने की जानकारी मिलने के बाद छात्राओं ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।
Gorakhpur Girls Hostel Bathroom Video मिली जानकारी के अनुसार सुबह-सुबह ही छात्रा बाथरूम गई तो उसकी नजर वहां लगे मोबाइल पर गई। मोबाइल फोन का कैमरा चालू था और उसका रुख हायलेट की तरफ था। छात्रा ने पहले अपने मोबाइल फोन से इसका वीडियो बनाया और अन्य छात्राओं को जानकारी दी। मोबाइल फोन की जांच में पांच-छह छात्राओं के बाथरूम में होने के वीडियो मिलने की बात सामने आई। पुलिस ने बताया कि कैमरा सैनिटरी पैड डस्टबिन के बाहर फेंकने वाली छात्राओं की पहचान के लिए रखा था।
इसके बाद छात्राओं ने हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी। कुछ छात्राओं ने वीडियो अपने मोबाइल में भी सुरक्षित कर लिया। पुलिस के पहुंचने पर महिला वार्डेन से पूछताछ की गई। वार्डेन ने पुलिस को बताया कि बाथरूम में इस्तेमाल किए गए पैड इधर-उधर फेंकने से गंदगी होती थी। इसी का पता लगाने के लिए रात 10 बजे मोबाइल फोन को रिकार्डिंग मोड में रख दिया था। हालांकि पुलिस ने मोबाइल फोन की जांच के दौरान कुछ वीडियो डिलीट किए। छात्राओं के मोबाइल से भी वीडियो हटवाए गए।